scriptपरिवर्तन यात्रा में एक भाजपा सांसद का विरोध हुआ तो दूसरे ने जोड़े हाथ ! | People protest against BJP MP Rajesh Divakar in Parivartan Yatra | Patrika News

परिवर्तन यात्रा में एक भाजपा सांसद का विरोध हुआ तो दूसरे ने जोड़े हाथ !

locationअलीगढ़Published: Dec 05, 2016 08:43:00 pm

ऐसा क्या हुआ कि भाजपा सांसद को हाथ जोड़कर लोगों से करनी पड़ी अपील।

BJP MP Satish Gautam

BJP MP Satish Gautam

अलीगढ़। परिवर्तन यात्रा के दौरान हाथरस के भाजपा सांसद राजेश दिवाकर का जनता ने खुलकर विरोध किया। दरअसल सोमवार को परिवर्तन यात्रा के दौरान गोंडा इलाके स्थित लक्समा इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करने के लिए जैसे ही हाथरस सांसद मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

अलीगढ़ सांसद को जोड़ने पड़े हाथ
मामला बिगड़ते देख अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने हाथ जोड़ कर शांति की अपील की। तब जाकर लोग शांत हुए। वहीं कुछ लोग जनसभा छोड़ कर जाने भी लगे। लोगों का कहना था कि भाजपा सांसद क्षेत्र में जनता का हाल लेने नहीं आते। जब से सांसद बने हैं तब से जनता के बीच नहीं आए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा भी शामिल हुए।

विरोध पर सांसदों ने किया बचाव

परिवर्तन यात्रा में भाजपा सांसद के विरोध पर जब केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने सांसद का ही बचाव किया। उन्होंने कहा कि इसे विरोध नहीं कहते हैं। ये लोगों का मूड है। वहीं अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अहम नहीं है। बता दें कि अलीगढ़ में परिवर्तन यात्रा के दौरान विनय कटियार ने अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा की सरकार आयी तो अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होगा।
 वीडियो-



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो