scriptजिलाधिकारी ने उन्नीस अधिकारियों का वेतन रोका | DM sanjay kumar order of nineteen officers pay withheld in allahabad | Patrika News

जिलाधिकारी ने उन्नीस अधिकारियों का वेतन रोका

locationप्रयागराजPublished: Oct 21, 2016 04:55:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

लापरवाह अधिकारीयों पर गिरी गाज

sanjay kumar

sanjay kumar

इलाहाबाद. जिलाधिकारी संजय कुमार के आदेश से अलग विभागों के अधिकारियो पर कार्यवाही की गई शिकायत बताया जा रहा है की इस सभी पहले भी नोटिस जारी की जा चुकी है। यह कार्रवाई शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) तथा समस्त प्रकरण की प्राप्त शिकायतों के पूर्ण निस्तारण न होने पर विभागों के 19 अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इन सभी अधिकारियो के कार्यक्षेत्र में औचक निरिक्षण में अपने कामो और आदेशो को अनदेखा कर मनमानी करने का आरोप है ।

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डी.एस पाण्डेय ने देते हुए बताया कि जिन अधिकारियों के वेतन रोके गये हैं उनमें डा.आलोक वर्मा मुख्य चिकित्साधिकारी, संजीव कुमार श्रीवास्तव जिलापूर्ति अधिकारी, आर.पी मिश्रा डीपीआरओ, विजय शर्मा प्रबन्धक अग्रणी बैंक आॅफ बड़ौदा, एस.के सिंह परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, विजय शंकर तिवारी क्षेत्राधिकारी बारा, मोईन अहमद क्षेत्राधिकारी हण्डिया, बृजनन्दन राय क्षेत्राधिकारी करछना, जितेन्द्र कुमार दुबे क्षेत्राधिकारी मेजा, रविशंकर प्रसाद क्षेत्राधिकारी फूलपुर,, डी.पी शुक्ला क्षेत्राधिकारी सोरांव, राजकुमार द्विवेदी उपजिलाधिकारी बारा, धीरेन्द्र प्रताप एसडीएम हण्डिया, सुरेश कुमार मिश्रा उपजिलाधिकारी करछना, कुलदेव सिंह उपजिलाधिकारी कोरावं, राकेश कुमार उपजिलाधिकारी मेजा, विकास कुमार सिंह उपजिलाधिकारी फूलपुर, वैभव मिश्रा उपजिलाधिकारी सदर तथा ब्रजेन्द्र द्विवेदी उपजिलाधिकारी सोरांव हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो