scriptदिवाली पर यात्रियों को पांच स्पेशल ट्रेनों की सौगात   | five special train to passenger on diwali | Patrika News

दिवाली पर यात्रियों को पांच स्पेशल ट्रेनों की सौगात  

locationप्रयागराजPublished: Oct 19, 2016 11:51:00 am

इन ट्रेनों से यात्रियों को मिलेगी राहत…

train

train

इलाहाबाद. त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पांच स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है, जिससे दिवाली पर यात्रियों को टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इन ट्रेनों की सूची इस प्रकार है।

आनंद विहार-पटना जनसाधारण
आनंद विहार-पटना (07738) जनसाधारण विशेष ट्रेन 20, 22, 24, 27, 29, 31 अक्टूबर व 3, 5, 7 नवंबर को चलेगी।
और ट्रेन इलाहाबाद अगले दिन सुबह 7.55 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार-पटना जनसाधारण विशेष ट्रेन (07737) 21,23,25,28,30 अक्टूबर तथा 1,4,6,8 नवंबर को चलेगी।
और ट्रेन इलाहाबाद 21.55 बजे पहुंचेगी। 


आनंद विहार-सहरसा जनसधारण
 आनंद विहार-सहरसा जनसधारण एक्सप्रेस (04440) आज से प्रारंभं। यह ट्रेन आनंद विहार से आज के अलावा 21 अक्टूबर व चार नवंबर को रात 23.00 बजे से चलेगी। यह ट्रेन शनिवार सुबह 7.55 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।
सहरसा जनसधारण एक्सप्रेस- आनंद विहार एक्सप्रेस (04439) प्रत्येक 24, 31 अक्टूबर व सात नवंबर को सहरसा से सुबह 8.33 बजे छूटेगी। यह ट्रेन रात 21.55 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे।

आनंद विहार-जयनगर जनसाधारण एक्सप्रेस

आनंद विहार-जयनगर जनसाधारण एक्सप्रेस (04042) ट्रेन 19, 23, 26, 30 अक्टूबर व 2, 6, और 9 नवंबर को आनंद विहार से रात 23:00 बजे छूटेगी। 
यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7ः55 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी।
जयनगर जनसाधारण एक्सप्रेस- आनंद विहार (04041) टेªन जयनगर से सुबह 9ः30 बजे से छूटेगी। 
यह ट्रेन रात रात 21:55 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहंुचेगी। टेªन में एसएलआरडी दो तथा सामान्य श्रेणी के 16 कोच होंगे।

सिहिंद-सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस
सिहिंद-सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस (04912) ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन होकर सिहिंद और सहरसा के बीच दिवाली स्पेशल टेªन 18, 25 अक्टूबर व एक, 9 नवंबर को चलेगी और ट्रेन अगले दिन सुबह 7.55 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।
 अंबाला एक्सप्रेस- सिहिंद-सहरसा (04911) ट्रेन 20, 27 अक्टूबर, 3 व 10 नवंबर को सहरसा से सुबह साढे आठ बजे छूटेगी।
रात 21.55 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे।

आनंद विहार-दरभंगा सुपरफास्ट
आनंद विहार-दरभंगा सुपरफास्ट (04420) ट्रेन 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक बुधवार और शनिवार को दोपहर 13.45 बजे आनंद विहार से छूटेगी और इलाहाबाद जंक्शन पर रात 21.10 पर पहुंचेगी। 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो