scriptBREAKING: इलाहाबाद में छात्र को मारी गोली, फायरिंग से इलाके में दहशत | Student shot during firing in Allahabad | Patrika News

BREAKING: इलाहाबाद में छात्र को मारी गोली, फायरिंग से इलाके में दहशत

locationप्रयागराजPublished: Oct 20, 2016 12:01:00 am

इलाहाबाद में इश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास छात्र को मारी गोली। छात्र की हालत गंभीर।

Student shot

Student shot

इलाहाबाद. ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास बुधवार की रात बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचवाया। वहां छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि इश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास बुधवार की रात हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने वहां छात्र नंदन पाण्डेय को गोली मारी और फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। वहां से घायल छात्र को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। वहां समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बने होने चलते उसे एक निजि अस्पताल में रेफर कर दिया गया। छात्र को गोली किसने मारी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो