scriptसेक्स रैकेट चलाने वालों का खौफ, महिला ने की बीच चैराहे पर खुद को जलाने की कोशिश | Woman try to burn herself on road in Allahabad | Patrika News

सेक्स रैकेट चलाने वालों का खौफ, महिला ने की बीच चैराहे पर खुद को जलाने की कोशिश

locationप्रयागराजPublished: Dec 08, 2016 07:25:00 pm

यूपी के इलाहाबाद में महिला ने खुद को जलाने का किया प्रयास, पिकेट के सिपाही ने बचाया।

Woman try to burn herself

Woman try to burn herself

इलाहाबाद. यूपी के इलाहाबाद में अपराधियों के खौफ और पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। एक महिला क दावा है कि सेक्स रैकेट चलाने वालों की दबंगई के बाद उसकी शिकायत पुलिस नहीं सुन रही। इसी के बाद उसने इलाहाबाद सिविल लाइंस स्थित सुभाष चैराहे पर खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि महिला को बचा लिया गया, पर उसने जिस तरह के आरोप लगाए हैं उससे पुलिस पर भी सवाल उठे हैं।




मामला इलाहाबाद के औद्योगिक क्षेत्र थानाक्षेत्र के तेंदुआ गांव का है। इस गांव की रहने वाली कौशल्या देवी का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला सेक्स का रैकेट चलाती है। इसके चलते बदमाश और अपराधी किस्म के लोग नाबालिेग लड़कियों और पेशेवर महिलाओं को लेकर आते-जाते हैं। इसके चलते वहां रहना जब मुश्किल हो गया तो कौशल्या और उसके पति ने इसका विरोध किया। आरोप हे कि दबंगों ने उन्हें डरा धमका दिया।




बाद में जब वह लोग एकदम नहीं माने तो इसकी शिकायत कौशल्या और उसके पति ने पुलिस से कर दी। इसकी भनक मिली तो उन लोगों ने दोनों पति-पत्नियों को धमकाया। दावा किया गया है कि जब इन दोनों ने शिकायत एसएसपी से की तो पड़ोस की उस आरोपी महिला ने दूसरे पेशेवर अपराधिक किस्म के लोगों के साथ मिलकर पति-पत्नी को घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। तमंचे की बट व लाठियों से पीटने का आरोप लगाया गया है।




उसी दौरान जब वह फिर से शिकायत करने जाने लगीं तो उन्हें धमाया गया, जिसके बाद वह डर गए और उस दिन शिकायत करने नहीं गए। पर जब पानी सर से ऊपर हो गया और पुलिस भी कोई कार्रवई करने के बजाय लापरवाह बनी रही तो बुधवार को कौशल्या इलाहाबाद पहुंची और सिविल लाइंस स्थित सुभाष चैराहे पर अपने आपको जलाने के लिये पेट्रोल छिड़कने की कोशिश किया। हालांकि यह देखते ही वहां तैनात पिकेट के सिपाही ने उसे बचा लिया। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो