scriptअमरीका की 50 धनी महिलाओं की सूची में 2 भारतवंशी भी | 2 of Indian-origin among richest self-made US women: Forbes | Patrika News

अमरीका की 50 धनी महिलाओं की सूची में 2 भारतवंशी भी

Published: May 29, 2015 09:02:00 pm

भारतीय मूल की दो महिलाओं ने सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली 50 धनी महिलाओं की सूची मे जगह बनाई है

two indian origin woman

two indian origin woman

न्यूयार्क। भारतीय मूल की दो महिलाओं ने अपने मेहनत के बल पर सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली 50 धनी महिलाओं की सूची मे जगह बनाई है। सूची में भारत में जन्मी 60 वर्षीया नीरजा सेठी को 14 स्थान दिया गया है। लंदन में जन्मी एक अन्य भारतवंशी 54 वर्षीय जयश्री उल्लाल को सूची में 30वां स्थान मिला है। पत्रिका के मुताबिक सेठी के पास जहां 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति है, वहीं उल्लाल के पास 47 करोड़ डॉलर संपत्ति है। सूची में पहले स्थान पर थेरानॉस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलीजाबेथ एनी होम्स को रखा गया है, जिसके पास 4.5 अरब डॉलर संपत्ति है।

नीरजा सेठी दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा है। उन्होंने 1980 में अपने पति भारत देसाई के साथ सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श एवं आउटसोर्सिग कंपनी सिंटेल स्थापित की थी। जयश्री उल्लाल नई दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। वह 2008 में कैलीफोर्निया की कंप्यूटर नेटवर्किग कंपनी अर्सिता नेटवर्क्स की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन गईं। कंपनी में उनकी 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

फोब्र्स ने अमरीका में अपने बल बूते सफल होने वाली महिला ओं की यह पहली सूची जारी की है, जिसमें ओप्रो विनफ्रे, मैडोना, नोरा रोबट्र्स जैसी हस्तियों को भी शामिल किया गया है। साथ ही 50 महिलाओं की इस सूची में 15 ऎसी महिलाएं हैं, जिनका जन्म अमेरिका से बाहर हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो