अमरीका

आइंस्टीन का 1945 में लिखा खत 40 लाख रूपए में नीलाम

महान जर्मन वैज्ञापिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 1945 में लिखा खत 62,000 डॉलर (40 लाख रूपए) में नीलाम हुआ 

Jun 13, 2015 / 08:38 pm

भूप सिंह

Albert Einstein

लॉस एंजिलिस। महान जर्मन वैज्ञापिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 1945 में लिखा खत 62,000 डॉलर (40 लाख रूपए) में नीलाम हुआ है। अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1945 में अपने बेटे को एक लिखे इस खत में सापेक्षता के सिद्धांत और अणु बमों के बीच संबंध के बारे में बताया था।

जब आइंस्टीन ने यह पत्र लिखा था, उन्हीं दिनों जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में अणु बम गिराया गया था। गुरूवार को “प्रोफाइल्स इन हिस्ट्री” में आइंस्टीन के 27 पत्र नीलाम किए गए और कुल 4,20,000 डॉलर की राशि इस नीलामी से मिली।

नीलाम किए गए पत्रों में दो पत्र वे भी शामिल थे जो आइंस्टीन ने 1940 के दशक में लिखे थे। इन पत्रों में आइंस्टीन ने ईश्वर के बारे में अपने विचारों का उल्लेख किया था। ये पत्र क्रमश: 28,125 डॉलर और 34,375 डॉलर में नीलाम हुए। अन्य पत्रों में इस प्रख्यात वैज्ञानिक ने मैक्कार्थीवाद, नात्सीवाद और निजी मामलों पर अपनी राय जाहिर की है।

“प्रोफाइल्स इन हिस्ट्री” के संस्थापक जोसेफ मैडालेना ने बताया कि नीलाम करने वाले शख्स ने कई वषोंü में इन पत्रों का संकलन किया था और वह अपनी पहचान भी नहीं बताना चाहता। ये पत्र अलग-अलग लोगों ने खरीदे।

Home / world / America / आइंस्टीन का 1945 में लिखा खत 40 लाख रूपए में नीलाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.