सॉल्ट लेक सिटी।
अमरीका में एक महिला ने अपने 2 वर्ष के बेटे को बचाने के लिए खुद की जान दे दी। यह हादसा
अमरीका के फ्लोरिडा की पॉवेल लेक में हुआ। मृत महिला 35-वर्षीय चेल्सी रसेल अपने परिवार के साथ फैमिली बोट ट्रिप एंजॉय कर रही थी। इसी दौरान उसने किसी के चीखने की आवाज सुनी। आवाज की दिशा में देखा तो उसका अपना 2 साल का बेटा बोट से फिसल गया था और पानी में डूबने वाला था।
इस हाल में चेल्सी ने बिना कुछ सोचे-समझे पानी में छलांग लगा दी और बच्चे को बचाने के प्रयास में जुट गई। लगभग 5 मिनट के संघर्ष के बाद चेल्सी ने अपने बेटे को बचा लिया और बोट में बैठे एक परिजन को संभला दिया। लेकिन तब तक वो स्वयं बेहोश हो गई।
बेहोश चेल्सी को तुंरत पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत किनारे पर ले जाया गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत चेल्सी को उठा कर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे बचा नहीं सके। हॉस्पटिल ले जाने पर चेल्सी को मृत घोषित कर दिया गया। लेक के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को एरीजोना के एक हॉ़स्पिटल में एडमिट करवाया गया है तथा उसकी हालत स्थिर है।
8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी बोटचेल्सी के साथ जिस वक्त हादसा हुआ, बोट 8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा उनका बेटा पानी में जा गिरा। चेल्सी के कूदते ही बोट को उनके भाई ने रूकवा दिया। बोट सवार लोगों ने बच्चे को बचान लिया लेकिन चेल्सी को बचाने में नाकामयाब रहे।