scriptसर्वे में निकली बात, अमरीकी घुमक्कड़ों के लिए एशिया है सुरक्षित | Asia is safe for american tourists, says International Survey | Patrika News

सर्वे में निकली बात, अमरीकी घुमक्कड़ों के लिए एशिया है सुरक्षित

Published: Feb 03, 2016 08:42:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

यूएस के लोगों ने दिया एशिया के पक्ष में मत, फिर भी आतंकी खतरा बरकरार

american tourist

american tourist

नई दिल्ली। अमरीका के सैलानी एशिया को वर्ष 2016 में यात्रा के लिहाज से सबसे सुरक्षित स्थान है। ये बात सामने आई है एक हालिया सर्वेक्षण से। चिकित्सा और यात्रा सुरक्षा के लिए सलाह देने वाली अमरीकी संस्था इंटरनेशनल एसओएस 400 अमरीकी नागरिकों से नए साल में यात्रा से जुड़ी उनकी आशंकाएं जानीं। संस्था ने यात्रा की योजना बना रहे जिन लोगों से बात की उनमें से ज्यादातर ने यात्रा के लिहाज से आतंकवाद को वायु प्रदूषण से ज्यादा खतरनाक बताया। आतंकवाद, ज़ीका वायरस, सड़क दुर्घटना, वायु प्रदूषण इत्यादि खतरों के ध्यान में रखते हुए ज्यादातर यात्रियों ने घूमने के लिए एशिया को यूरोप पर तरजीह देने की बात की।

71 प्रतिशत ने माना यात्रा को खतरनाक
सर्वे में शामिल 71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इस साल यात्रा से जुड़ा खतरा बढ़ेगा। केवल 10 प्रतिशत लोगों का मानना था कि ऐसा नहीं होगा। यात्री किस इलाके को यात्रा के लिहाज से सबसे अधिक खतरनाक मानते हैं। इसपर 51 लोगों ने मध्यपूर्व एशिया और उत्तरी अफ्रीका को सबसे खतरनाक माना। लातिन अमेरिका को 15, उप-सहारा अफ्रीका को 14 प्रतिशत, यूरोप को 12 प्रतिशत और शेष एशिया को 8 प्रतिशत लोगों ने सबसे खतरनाक माना।

ये भी खूब रही..
 यात्रियों को इबोला और ज़ीका वायरस से खास डर
 58 प्रतिशत ने फूड प्वायजनिंग के प्रति आशंका जताई
 आतंकी खतरे के लिहाज से अभी भी यूरोप को माना ज्यादा सुरक्षित

यात्रियों की नजर में संभावित खतरे
 आंतकवाद
 स्थानीय अपराध
 सामाजिक अस्थिरता
 निजी हमला
 सड़क दुर्घटना
 प्राकृतिक आपदा
 सूचना और डाटा की चोरी अपहरण और अगवा
 असुरक्षित यातायात
 भ्रष्टाचार
 वीज़ा से जुड़ी मुश्किलें
 जीका वायरस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो