scriptबराक ओबामा की दादी सारा ओमर मक्का की यात्रा पर | Barack Obama's grandmother visits Mecca | Patrika News
अमरीका

बराक ओबामा की दादी सारा ओमर मक्का की यात्रा पर

वह अपने पुत्र अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा के चाचा सईद ओबामा और पोते मूसा ओबामा के साथ मक्का गई हैं

Apr 24, 2015 / 09:33 am

शक्ति सिंह

sara omar

sara omar

जेद्दा। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दादी सारा ओमर मक्का की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा है कि पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं सहिष्णुता सिखाती हैं और हिंसा से दूर रखती हैं। सारा ओमर मक्का में पैगम्बर मोहम्मद के महत्व को रेखांकित करने वाली एक प्रदर्शनी में हिस्सा लेने गई हैं।

सारा कीनियाई नागरिक हैं। वह अपने पुत्र अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा के चाचा सईद ओबामा और पोते मूसा ओबामा के साथ मक्का गई हैं। उन्होंने कहा कि वह इस प्रदर्शनी को देखकर बहुत खुश हैं। अरब न्यूज के अनुसार ओबामा की दादी ने उम्मीद जताई है कि पैगम्बर मोहम्मद से सम्बंधित इस प्रदर्शनी को अन्य देशों में ले जाया जाएगा ताकि इस्लाम को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि ओबामा के पिता बराक हुसैन ओबामा सीनियर कीनियाई मूल के थे जबकि उनकी मां एन डनहम अमरीकी थीं।

Home / world / America / बराक ओबामा की दादी सारा ओमर मक्का की यात्रा पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो