scriptहिलेरी क्लिंटन को बर्नी सैंडर्स और मिशेल ओबामा का समर्थन मिला | Berny sanders, Mischel obama supports Hilary clinton | Patrika News
अमरीका

हिलेरी क्लिंटन को बर्नी सैंडर्स और मिशेल ओबामा का समर्थन मिला

सैंडर्स ने कहा कि हिलेरी को अमरीका का
अगला राष्ट्रपति जरूर बनना चाहिए क्योंकि उनके और रिपब्लिकन उम्मीदवार
डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला करीबी नहीं है

Jul 26, 2016 / 03:42 pm

Rakesh Mishra

hillary clinton and Bernie Sanders

hillary clinton and Bernie Sanders

फिलाडेल्फिया। वरमोंट के गवर्नर बर्नी सैंडर्स ने आखिरकार अपनी पूर्व प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को देश के शीर्ष पद के लिए समर्थन दे ही दिया। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में सैंडर्स ने कहा कि हिलेरी को अमरीका का अगला राष्ट्रपति जरूर बनना चाहिए क्योंकि उनके और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला करीबी नहीं है।




सैंडर्स ने उल्लास से भरे अपने समर्थकों से कहा कि हमारे देश के सामने मौजूद इस तनावपूर्ण समय में, यह चुनाव हमारे लोगों को एकजुट करने के लिए होना चाहिए, न कि बांटने के लिए। डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक समूह के अपमान में व्यस्त हैं, वहीं हिलेरी क्लिंटन इस बात को समझती हैं कि हमारी विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।

उन्होंने कहा कि हिलेरी क्लिंटन के विचारों और नेतृत्व के आधार पर उन्हें अमरीका का अगला राष्ट्रपति बनना चाहिए। विकल्पों में जरा भी करीब का मुकाबला नहीं है। प्राइमरी चुनावों के दौरान सैंडर्स ने लाखों समर्थकों को आकषिर्त कर कई लोगों को हैरत में डाल दिया था। सैंडर्स ने इस बात को रेखांकित किया कि उनमें और हिलेरी में कई मुद्दों पर असहमति है। उन्होंने कहा कि यह प्रचार अभियान इसी बात को लेकर था।




मिशेल ने हिलेरी का समर्थन किया

वहीं डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्वेंशन (डीएनसी) में अमरीका की प्रथम राष्ट्रपति मिशेल ओबामा ने संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया। मिशेल ने कहा कि उन्हें हिलेरी पर पूरा भरोसा है कि वह देश का नेतृत्व कर सकती हैं। अमरीकी राज्य पेन्सिलवेनिया के फिलाडेल्फिया शहर स्थित वेल्स फार्गो सेंटर में मिशेल ने कहा कि हिलेरी छोड़कर भागने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसा नहीं किया।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मिशेल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पूर्व विदेश मंत्री (हिलेरी) अगले चार या आठ वर्षों के लिए अमरीका के बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाला चुनाव रिपब्लिकन बनाम डेमोक्रेट का नहीं है। यह इस बारे में है कि अगले चार या आठ साल के लिए कौन हमारे बच्चों को बेहतर भविष्य दे पाएगा। मिशेल ने कहा कि मेरे अनुसार, इस चुनाव में केवल एक शख्स है, जो यह जिम्मेदारी ले सकता है, केवल एक व्यक्ति है, जो अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के योग्य है और वह हमारी दोस्त हिलेरी क्लिंटन हैं।

Home / world / America / हिलेरी क्लिंटन को बर्नी सैंडर्स और मिशेल ओबामा का समर्थन मिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो