scriptअब बातें नहीं..फेसबुक के घरों में भी रह सकेंगे आप  | Facebook to build houses in Silicon Valley | Patrika News

अब बातें नहीं..फेसबुक के घरों में भी रह सकेंगे आप 

Published: Jul 09, 2017 04:10:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

अमरीका की सिलीकॉन वैली में घरों की कमी के बाद सोशल साइट फेसबुक ने यहां घर बनाने का फैसला लिया है।

Facebook

Facebook

सेन फ्रांसिस्को। अमरीका की सिलीकॉन वैली में घरों की कमी के बाद सोशल साइट फेसबुक ने यहां घर बनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इस फैसले की घोषणा करते हुए फेसबुक ने कहा कि वह खुद 1500 घरों का निर्माण करेगा। फेसबुक इन घरों का निर्माण अपने मुख्यालय के पास करेगा। इन घरों को फेसबुक के कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

silicon valley के लिए चित्र परिणाम


सेन फ्रांसिस्को में हुई घरों की कमी
फेसबुक, अल्फाबेट इंक, गूगल और अन्य तकनीकी कंपनियों के विकास के साथ कर्मचारियों की संख्या बढऩे से नजदीकी शहर सेन फ्रांसिस्को में भी घरों की कमी हो गई है। इसके चलते इन कंपनियों के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सेन फ्रांसिस्को से आने-जाने में समय की बर्बादी भी होती है। कर्मचारियों को इस परेशानी से बचाने के लिए ही फेसबुक ने घर बनाने का फैसला लिया है। 

facebook के लिए चित्र परिणाम

दूर रहने वाले कर्मचारियों को देनी पड़ती हैं अतिरिक्त सुविधाएं
सिलीकॉन वैली से दूर रहने वाले कर्मचारियों को कंपनियां अतिरिक्त सुविधाएं देती हैं। इससे कंपनियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। मौजूदा समय में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को इंटरनेटयुक्त बसें उपलब्ध करा रही हैं। वहीं, फेसबुक कार्यालय के नजदीक शिफ्ट करने के लिए अपने कर्मचारियों को 10 हजार डॉलर का इंसेटिव ऑफर कर रही है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो