scriptअमरीका: बर्लिंगटन के मॉल में गोलीबारी, चार की मौत | Firing in burlington mall america, 4 died, several injured | Patrika News

अमरीका: बर्लिंगटन के मॉल में गोलीबारी, चार की मौत

Published: Sep 24, 2016 09:58:00 am

अमरीका के वॉशिंगटन में बर्लिंगटन मॉल में फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

firing in burlington mall america

firing in burlington mall america

वॉशिंगटन। अमरीका के वॉशिंगटन में बर्लिंगटन मॉल में फायरिंग होने की खबर है। अमरीकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार स्थानीय पुलिस ने मॉल को खाली करवा कर हमलावरों को घेर लिया है।

बताया जाता है कि सिएटल से लगभग 67 मील उत्तर में बर्लिंगटन मॉल में हमलावर ने अचानक गोलीबारी शुरु कर दी है। खबरों के मुताबिक हमलावर ने मॉल के चौथे फ्लोर पर लोगों को निशाना बनाया। सरकारी अधिकारियों के अनुसार चार लोगों की मौत हो गई है। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर हैं जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ले जाया गया है।

https://twitter.com/wspd7pio/status/779516504861573120



अमरीकी सार्जेंट मार्क ने ट्वीट पर बताया कि पुलिस हिस्पैनिक मूल के भूरे रंग के कपड़े पहने व्यक्ति को ढूंढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को आखिरी बार मॉल से इंटरस्टेट 5 की ओर जाते हुए देखा गया था।

हमले के तुरंत बाद ही पुलिस ने लोगों को बचाने का काम शुरु कर दिया। इसकी त्वरित जानकारी लगातार सार्जेंट मार्क फ्रांसिस द्वारा ट्वीटर पर भी दी जा रही है।
https://twitter.com/wspd7pio/status/779521074941661184

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो