scriptअमरीका में भीड़ से भरे पार्क में हुई फायरिंग, 16 घायल | Firing in New orleans park, 16 people injured | Patrika News

अमरीका में भीड़ से भरे पार्क में हुई फायरिंग, 16 घायल

Published: Nov 23, 2015 09:44:00 am

अमरीका के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक पार्क में यह फायरिंक किसने की और क्यों अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है

America

America

वॉशिंगटन। अमरीका के न्यू ऑर्लियंस शहर के एक पार्क में हुई फायरिंग में कीरब 16 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस प्रवक्ता टाइलर गैंबल ने बताया कि शहर के वॉर्ड नंबर 9 स्थित बन्नी फ्रेंड पार्क में भारी भीड़ थी। इस दौरान वहां फायरिंग हुई और भगदड़ मच गई। ऐंबुलेंस से 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घायलों के जख्म कितने गहरे हैं। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई कि फायरिंग किसने की और क्यों की। पुलिस के मुताबिक कम से कम 10 लोगों को गोली लगी है। गोली के शिकार बनने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। गैंबल ने कहा कि जांचकर्ताओं को यह पता नहीं है कि जिन्हें गोली लगी उनकी हालत कैसी है।

यह साफ है कि पार्क में दो ग्रुप मौजूद थे। एक ग्रुप परेड में शामिल था और दूसरा ग्रुप देख रहा था। ऐसा विडियो में भी साफ दिख रहा है। गैंबल ने कहा कि विडियो बिना अनुमति के बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विडियो बनाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो