scriptगूगल पर सिर्फ एक इमोजी से भी सर्च कर सकेंगे | google will give you result by a single emoji | Patrika News

गूगल पर सिर्फ एक इमोजी से भी सर्च कर सकेंगे

Published: Dec 08, 2016 10:14:00 am

Submitted by:

अगर आप गूगल पर कोई भी इमोजी डालेंगे तो गूगल खुद ब खुद इससे जुड़ा हुआ परिणाम आपको दे देगा।

google

google

न्यूयार्क। अगर आप गूगल पर कोई भी इमोजी डालेंगे तो गूगल खुद ब खुद इससे जुड़ा हुआ परिणाम आपको दे देगा। गूगल का ये नया फीचर बुधवार यानि 7 दिसंबर से शुरू हो गया है। इस नए फीचर में गूगल सभी तरह की इमोजी के परिणाम कुछ ही सैकेंड में दे देगा।

एक घंटे में गूगल पर 21 मिलियन इमोजी पोस्ट होते हैं

उदाहरण के तौर पर अलग किसर को अपने इलाके में कोई रेस्त्रां तलाशना है तो उसे सिर्फ गूगल पर रेस्त्रां वाली इमोजी डालनी होगी। इस इमोजी को डालते ही आपके सामने इलाके सभी रेस्त्रां की सूची आ जाएगी। गूगल के अनुसार एक घंटे में करीब 21 मिलियन ट्विट होते हैं। इनमें से करीब 600,000 ट्विट में कम से कम एक इमोजी जरूर होती है।

200 अलग-अलग इमोजी का तुरंत परिणाम देगा गूगल

अमरीका में 74 प्रतिशत लोग रेग्युलरली इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। एक दिन में करीब 96 इमोजी भेजते हैं। गूगल ने बताया कि 200 अलग-अलग इमोजी के परिणाम तुरंत दिए जाएंगे। इसमें खाने-पीने की जगह, देखने वाली जगह और घूमने वाली जगह सभी कुछ इमोजी से ही ढूंढा जा सकेगा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो