scriptअमरीका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही, हजारो बेघर | Heavy flood in Texas, USA, ruined common man's life | Patrika News

अमरीका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही, हजारो बेघर

Published: May 26, 2015 09:47:00 am

मध्य अमरीका के टेक्सास
में रिकॉर्ड बारिश के कारण नदियों में अचानक आई बाढ़ और तूफान ने भारी तबाही मचाई

Flood in texas

Flood in texas

टेक्सास। मध्य अमरीका के टेक्सास में रिकॉर्ड बारिश के कारण नदियों में अचानक आई बाढ़ और तूफान ने भारी तबाही मचाई। यहां के हजारों मकान तूफान और बाढ़ से ढह गए। यहां के ह्यूस्टन में एक अपार्टमेंट परिसर तबाह हो गया। 10 लोगों की जान बचाने के दौरान राहत-बचाव कर्मी बह गया। सैकड़ों लोग लापता हैं। सेन मार्कोस में आपदा प्रबंधन समन्यवयक केनेथ बेल ने कहा कि सिर्फ हेज काउंटी में लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है।

अभी और संकट
अभी और बारिश की आशंका है। बाढ़ की स्थिति और भयानक हो सकती है।

भयावह है स्थिति
– 2,000 लोग घर छोड़कर गए
– 400 घर विम्बरले में तबाह
– 300 मकान सेन मार्कोस में
– 15 राजमार्ग पूरी तरह बाधित
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो