scriptहॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड विमान दुर्घटना में घायल | Hollywood actor Harrison Ford injured in plane crash | Patrika News

हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड विमान दुर्घटना में घायल

Published: Mar 06, 2015 11:40:00 am

हादसा सांता मोनिका एयरपोर्ट के नजदीक एक गोल्फ कोर्स मैदान में हुआ था, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

लॉस एंजेलिस।ब्लॉकबस्टर फिल्म “इंडियाना जोंस” और “स्टार वार्स” जैसी फिल्मो काम कर चुके हॉलिवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड लॉस एंजेलिस में एक विमान हादसे में घायल हो गए हैं। अमरीकी मीडिया के मुताबिक 72 वर्षीय फोर्ड दुर्घटना के समय विमान खुद उड़ा रहे थे।

लॉस एंजलिस के दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर विमान हादसे की इमरजेंसी कॉल मिली। यह हादसा सांता मोनिका एयरपोर्ट के नजदीक एक गोल्फ कोर्स मैदान में हुआ था। दुर्घटना स्थल पर पहुंचने विमान चालक पूरे होशों हवाश में पाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी चली रही है।

खबर के मुताबिक हैरिसन फोर्ड को सिर में चोट आई है और उपचार के लिए उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो