script“भारतीय मछुआरे हमारी सीमा में आएंगे तो गोली चलाएंगे” | Indian fishermen will be shot if they cross border: Sri Lankan PM Ranil Wickramesinghe | Patrika News
एशिया

“भारतीय मछुआरे हमारी सीमा में आएंगे तो गोली चलाएंगे”

श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहाकि भारतीय मछुआरे हमारे हिस्से के पानी में क्यों आते हैं

Mar 07, 2015 / 08:59 am

शक्ति सिंह

चेन्नई। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहाकि अगर भारतीय मछुआरे उनके देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करेंगे तो उन्हें गोलियां झेलनी होंगी। एक तमिल न्यूज चैनल से बात में उन्होंने कहाकि, श्रीलंकन नौसेना अगर भारतीय मछुआरो पर गोली चलाती है तो वह केवल आदेशों का पालन कर रही है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे का यह बयान उस समय आया है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह इस देश की यात्रा पर जा रहे हैं।


उन्होंने चैनल से कहाकि, यदि कोई मेरे घर में घुसने की कोशिश करता है तो मैं उसे गोली मार सकता हूं। यदि वह मारा जाता है तो कोई बात नहीं, कानून मुझे इसकी अनुमति देता है। यह हमारा पानी है। जाफना के मछुआरों को मछली पकड़ने की अनुमति मिलनी चाहिए। हमने उन्हें रोक दिया इसलिए भारतीय मछुआरे वहां आ गए। जाफना के मछुआरे समझौते के लिए तैयार है लेकिन उत्तरी श्रीलंका के मछुआरों की जीविका के कीमत पर यह नहीं होगा। उन्होंने कहाकि, मछुआरों को गोली मारना मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहाकि, आप हमारे हिस्से के पानी में क्यों आते हो? आप हमारे पानी में मछलियां क्यों पकड़ रहे हो? भारतीय हिस्से में ही रहो।


चीन से संबंधों के बारे में उन्होंने कहाकि, हम भारत से रिश्तों को चीन से अलग रख रहे हैं। हमारे लिए दोनों देशों से संबंध जरूरी है। विक्रमसिंघे ने एलटीटीई के खिलाफ लड़ाई में भारत के योगदान का स्वीकार किया और भारतीय नेताओं के बयान का खंडन किया। उन्होंने कहाकि, राजनेताओं को भूलने की बीमारी होती है। गौरतलब है कि भारत इस मामले में इनकार करता रहा है। 

Home / world / Asia / “भारतीय मछुआरे हमारी सीमा में आएंगे तो गोली चलाएंगे”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो