scriptनेपाल भूकंप के बाद हिमस्खलन, तीन अमरीकी नागरिकों की मौत | Nepal Quake: 3 US Citizens Dead In Avalanche | Patrika News

नेपाल भूकंप के बाद हिमस्खलन, तीन अमरीकी नागरिकों की मौत

Published: Apr 27, 2015 04:16:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

नेपाल में विनाशकारी भूकंप के बाद आए हिमस्खलन में मारे गए लोगों में तीन अमरीकी नागरिक भी शामिल हैं

nepal earthquake

nepal earthquake

वाशिंगटन। नेपाल में विनाशकारी भूकंप के बाद आए हिमस्खलन में मारे गए लोगों में तीन अमरीकी नागरिक भी शामिल हैं। अमरीका के विदेश मंत्रालय ने आज इस बात की जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः नेपाल में भूकंप से तबाह लोगों को अब बारिश करेगी परेशान

मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में शनिवार को विनाशकारी भूकंप के बाद आए हिमस्खलन में तीन अमरीकी नागरिक भी मारे गए हैं, जो एवरेस्ट चोटी के बेस कैंप में ठहरे हुए थे। मृतकों में अमरीका के एक चिकित्सक, एक फिल्ममेकर और गूगल कंपनी में काम करने वाले एक अधिकारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः नेपाल भूकंप: वायुसेना ने 1935 भारतीयों को सुरक्षित निकाला

मंत्रालय ने मृतकों की पहचान सार्वजनिक करते हुए बताया कि चिकित्सक मारिसा ईव गिरावोंग, फिल्ममेकर और फोटोग्राफर टॉम तापलिन और डेन फ्रेडिनबर्ग हिमस्खलन में मारे गए अमरीकी नागरिक हैं।

ये भी पढ़ेंः नेपाल में उच्चस्तरीय टीम भेजेगा भारत

मारिसा मेडिसन माउंटेनेरिंग के लिए भी काम करती थीं, जबकि 61 वर्षीय तापलिन एवरेस्ट चोटी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वहां गये थे। इसके अलावा फ्रेडिनबर्ग गूगल एक्स में प्राइवेसी के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे। नेपाल में आए 7.9 की तीव्रता वाले जबर्दस्त भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

https://twitter.com/narendramodi/status/592582260534087681


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो