scriptओपिनियन पोल में ट्रंप से मीलों आगे निकलीं हिलेरी | New numbers show Clinton's lead shrinking dramatically | Patrika News

ओपिनियन पोल में ट्रंप से मीलों आगे निकलीं हिलेरी

Published: Jul 01, 2016 01:18:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

इस सप्ताह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए हुए जनमतों में हिलेरी क्लिंटन डोनाल्ड ट्रंप से दुगुने मतों से आगे हैं

donald trump and hillary clinton

donald trump and hillary clinton

वॉशिंगटन। अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में पब्लिक ओपिनियन पोल अब बच्चों का कोई खेल बन गया है। हर सप्ताह नए ओपिनियन पोल निकाले जा रहे हैं। हर हफ्ते यह देखा जा रहा है कि हिलेरी और्ते डोनाल्ड ट्रंप में से कौन आगे निकला। पहले जहां राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक महीने में इस तरह के जनमत करवाए जाते थे।


हर हफ्ते हो रहे हैं जनमत संग्रह
अब अमरीका में हर सप्ताह पसंदीदा राष्ट्रपति को लेकर जनमत हो रहे हैं। इस सप्ताह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए हुए जनमतों में हिलेरी क्लिंटन डोनाल्ड ट्रंप से दुगुने मतों से आगे हैं। एबीसी पोल्स में हिलेरी को 51 वोट मिले हैं और ट्रंप को 39 मत मिले हैं। अलग-अलग पोल्स के परिणाम अलग हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इन जनमतों से कुछ भी मालूम नहीं चलता है।


पिछले कई ओपिनियन पोल निकले थे झूठे
लोगों की सोच हर दिन बदलती रहती है। पिछले जनमत भी इसी का प्रमाण हैं। 2000 के चुनाव में अलगोरे जॉर्ज बुश की तुलना में सबसे पॉपुलर थे लेकिन नतीजे कुछ और थे। ट्रंप ने पिछले दिनों अपने कैम्पेन से जुड़ा हुआ कोई भी विज्ञापन नहीं दिया। कुछ जानकार मानते हैं कि इसका असर भी पोल्स पर नजर आ रहा है। वहीं हिलेरी अपने कैम्पेन से जुड़े बहुत सारे विज्ञापन दे रही है। वो इन विज्ञापनों पर बहुत पैसा भी खर्च कर रही है। अभी तक हुए चुनावी कैम्पेन में भी हिलेरी की भूमिका ट्रंप से मजबूत रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो