scriptसोमालिया में संयुक्त राष्ट्र की बस पर हमला, 9 मरे | Nine killed in bomb attack on UN bus in Somalia | Patrika News
अमरीका

सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र की बस पर हमला, 9 मरे

सोमालिया के पुंटलैंड की राजधानी गारोवे में संयुक्त राष्ट्र की एक बस पर हुए हमले में नौ व्यक्तियों की मौत हो गई 

Apr 20, 2015 / 10:49 pm

भूप सिंह

bomb attack on UN

bomb attack on UN

मोगादिशू। उत्तर-पूर्व सोमालिया के पुंटलैंड की राजधानी गारोवे में संयुक्त राष्ट्र की एक बस पर हुए हमले में कम से कम नौ व्यक्तियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक रपट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो केन्या के और सात सोमालियाई गार्ड शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि बम संभवत: वाहन की एक सीट के नीचे लगाया गया था और बस जैसे ही गारोवे में स्थित संयुक्त राष्ट्र के परिसर में प्रवेश की उसमें विस्फोट हो गया। गारोवे राजधानी मोगादिशू से लगभग 950 किलोमीटर दूर है। सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि निकोलस के ने टि्वटर के जरिए इस हमले की निंदा की है।

निकोलस के ने ट्वीट किया, “मैं इस सुबह गारोवे में संयुक्त राष्ट्र पर हुए हमले की निंदा करता हूं। जनहानि से चकित और दुखी।” संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “घटना के शिकार हुए लोग सोमालिया में यूनीसेफ के काम के अभिन्न हिस्सा थे, जो दूसरों के जीवन स्तर को सुधारने के प्रति समर्पित थे।”

प्रत्यक्षदर्शी नूर अली ने कहा, “वाहन जैसे ही गुजरा, उसमें अचानक विस्फोट हो गया… मैं वहां से भागा क्योंकि मैं खतरे में था।” अल शबाब सैन्य संचालन के प्रवक्ता अबुलअजीज अबु मुसाब ने कहा कि हमले के लिए उसका संगठन जिम्मेदार है। उसने कहा, “हमने गारोवे में हमला किया। हमने अपने दुश्मन संयुक्त राष्ट्र को निशाना बनाया है। हमने इस हमले में कइयों को मारा और घायल किया है।”

Home / world / America / सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र की बस पर हमला, 9 मरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो