scriptभारत के साथ संयुक्त समुद्री गश्त से अमरीका ने किया इंकार | No plans for joint maritime patrol with India US | Patrika News

भारत के साथ संयुक्त समुद्री गश्त से अमरीका ने किया इंकार

Published: Feb 13, 2016 10:27:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में दोनों
देशों की संयुक्त समुद्री गश्त की योजनाओं से जुड़ी खबरें खारिज कर दी

Mark Toner

Mark Toner

वाशिंगटन। अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों की संयुक्त समुद्री गश्त की योजनाओं से जुड़ी खबरें खारिज कर दी हैं। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मलेन में संवाददाताओं को बतायाए कि इस समय मैं यह कह सकता हूं कि संयुक्त समुद्री गश्तों की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरीका और भारत एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रति एक साझा नजरिया रखते हैं। हम हमारे साझा लक्ष्यों को एक उन्मुक्तए संतुलित और समावेशी सुरक्षा ढांचे के तहत हासिल करने के लिए क्षेत्र में दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टोनर उन खबरों से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि भारत और अमरीका ने दक्षिण चीन सागर समेत कई क्षेत्रों में संयुक्त नौसैन्य अभ्यास करने के मुद्दे पर वार्ताएं की हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, हिंद महासागर या दक्षिण चीन सागर में गश्त से जुड़ा ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दक्षिण चीन सागर या कहीं और समुद्री गश्त की कोई योजना है, तो टोनर ने ना में जवाब दिया। जब टोनर से दोबारा पूछा गया, तो उन्होंने फिर से इंकार करते हुए कहा कि यहां तक कि हिंद महासागर में भी, ऐसी कोई योजना नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो