script

ओबामा का वीटो खारिज, 9/11 हमले के पीड़ित सऊदी अरब पर कर सकेंगे मुकदमा

Published: Sep 29, 2016 02:52:00 pm

संसद ने बिल पर ओबामा के वीटो को रद्द किया। कार्यकाल खत्म होने से पहले ओबामा के लिए झटका माना जा रहा है।

obama veto cancelled

obama veto cancelled

वॉशिंगटन. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को कार्यकाल खत्म होने से पहले बड़ा झटका लगा है। अमरीकी संसद (कांग्रेस) ने 9/11 हमले और सऊदी अरब पर मुकदमे चलाने से जुड़े एक बिल पर दिए उनके वीटो को खारिज कर दिया है। संसद ने बिल पास कर दिया है।

अाठ साल में पहली बार वीटो रद्द हुअा

इस वीटो को रद्द करने का असर ये होगा कि 9/11 घटना के पीडि़त अब सऊदी अरब पर केस चला सकेंगे। जस्टिस अगेंस्ट स्पॉंसर्स ऑफ टेरोरिज्म एक्ट (जेएएसटीए) नाम के विधेयक को इससे पहले ओबामा ने अपने वीटो अधिकार से खारिज कर दिया था। अहम बात यह है कि आठ सालों में पहली बार हुआ है जब ओबामा के किसी वीटो को रद्द किया गया है। इससे पहले अपने कार्यकाल में ओबामा ने 11 बार वीटो का इस्तेमाल किया है। 

सऊदी अरब पर मुकदमा चलाने के लिए लाया गया था बिल

बता दें कि कांग्रेस के दोनों सदनों में ओबामा के फैसले के खिलाफ वोटिंग की गई। उच्च सदन में 97-1, जबकि दूसरे सदन में दो तिहाई सांसदों ने ओबामा के वीटो के खिलाफ वोटिंग की। वहीं, सऊदी अरब के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9/11 आतंकियों के मदद करने के आरोप सऊदी अरब पर लगे थे। हालांकि सऊदी इन आरोपों को खारिज करता रहा है। गौरतलब है कि हमले में कई आतंकी सऊदी अरब से ताल्लुक रखते थे।

अमरीका पर भी उठ सकता है सवाल

कांग्रेस के इस फैसले के बाद अमरीका पर भी दबाव होगा, क्योंकि कई देश अपने यहां की घटनाओं के लिए अमरीका को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। इसी तरह के बिल दूसरे देशों में लाए जा सकते हैं। कई देशों में अमरीकी ड्रोन हमलों में निर्दोश भी मारे गए हैं। बहरहाल, अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में अब सिर्फ 5 हफ्ते बचे हैं। 9/11 हमलों के पीडि़तों के परिजनों का कहना है कि उन्हें 15 साल बाद भी न्याय नहीं मिला है। 

ट्रेंडिंग वीडियो