अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को 50 फीसदी और ट्रंप को 38 फीसदी मत हासिल हो सकते हैं।
ओहियो। राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुए एक सर्वेक्षण का कहना है कि हिलेरी ने डोनाल्ड ट्रंप से 12 अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हिलेरी को 50 फीसदी और ट्रंप को 38 फीसदी मत हासिल हो सकते हैं। देश में ट्रंप के मुकाबले हिलेरी की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है।
गौरतलब है कि अमरीका में 8 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले हुए इस सर्वेक्षण में हिलेरी को बढ़त मिलते हुए दिखाया गया है। इस सर्वे के लिए गुरूवार से लेकर शनिवार के बीच 1,391 वयस्कों की राय ली गई। इसमें 69 फीसदी लोगों ने महिलाओं के प्रति ट्रंप के व्यवहार की ओलनाचा की है।
वहीं 59 फीसदी लोगों ने ट्रंप के चुनाव में धांधली होने के दावे को खारिज किया है। 65 फीसदी लोगों ने ट्रंप ने उस टिप्पणी को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने हारने पर चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं करने की बात कही थी। ट्रंप अपने विवादित बयान और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में लगातर फंस रहे हैं। हाल ही में 42 साल की जेसिका ड्रेक ने उनपर जरबन छुने और किस करने का आरोप लगाया था। ड्रेक का कहना था कि यह घटना 2006 की है।