scriptप्लेन के इंजन का एक हिस्सा टूटा, 104 लोग बाल-बाल बचे | Southwest Airlines plane's engine breaks apart midflight | Patrika News
अमरीका

प्लेन के इंजन का एक हिस्सा टूटा, 104 लोग बाल-बाल बचे

अमरीका में साउथ-वेस्ट एयरलांइस की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होते-होते बच गई। प्लाइट में मौजूद 104 लोग बाल-बाल बच गए

Aug 29, 2016 / 08:58 am

भूप सिंह

Southwest Airlines

Southwest Airlines

वॉशिंगटन। अमरीका में साउथ-वेस्ट एयरलांइस की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होते-होते बच गई। प्लाइट में मौजूद 104 लोग बाल-बाल बच गए। बता दे कि फ्लाइट के दौरान 30 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन का एक इंजन का हिस्सा टूटकर अलग हो गया। लेकिन पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन की सेफ लैंडिंग कराई। उस समय फ्लाइट में 99 पैसेंजर्स और 5 क्रू मेंबर थे।



जानें कैसे और क्या हुआ…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट नंबर 3472 न्यू ऑर्लियंस से फ्लोरिडा के ओरलैंडो जा रही थी। घटना के वक्त प्लेन 30,700 फीट की ऊंचाई पर था। इसी दौरान पायलट को प्लेन के एक इंजन से आवाज सुनाई दी। इस इंजन का हिस्सा टूट गया था। एयरक्राफ्ट कुछ देर हवा में लडख़ड़ाया भी। इसके बाद पायलट ने प्लेन की नजदीकी पेंसाकोला (फ्लोरिडा स्टेट) एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया।


प्लेन से लिए गए फोटो वायरल
प्लेन में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना के फोटोज लिए और इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फोटोज में इंजन का टूटा हुआ हिस्सा साफ नजर आ रहा है। साउथ-वेस्ट एयरलाइंस के स्पोक्सपर्सन क्रिस मेंज ने घटना की पुष्टि तो की लेकिन कहा कि कोई धमाका नहीं हुआ था। उन्होंंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। एक पैसेंजर ने बतया कि उसने अपनी सीट की विंडो से प्लेन से धुआं निकलते देखा। उसने बताया कि ये धुआं इंजन के टरबाइन ब्लेड से निकल रहा था।

Home / world / America / प्लेन के इंजन का एक हिस्सा टूटा, 104 लोग बाल-बाल बचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो