scriptभारतीय मूल के राज शाह पर ट्रंप ने जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी | Trump appoints Indian-American Raj Shah to key White House position | Patrika News
अमरीका

भारतीय मूल के राज शाह पर ट्रंप ने जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी

भारतीय अमेरिकी को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया

Jan 05, 2017 / 08:20 am

ललित fulara

 Raj Shah

Raj Shah

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय अमेरिकी राज शाह को व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। शाह को राष्ट्रपति, उप संचार निदेशक एवं अनुसंधान निदेशक का उप सहायक बनाया गया है। ट्रंप की ट्रान्जीशन टीम ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि राज शाह ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के हिलेरी क्लिंटन विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। 

गुजरात से है गहरा नाता
शाह के अभिभावक गुजरात से अमरीका आए थे। उनके पिता 1970 के दशक में पढ़ाई के लिए अमरीका गए थे। इसके बाद वो शादी करके वहीं बस गए। राज शाह शिकांगो में रहते हैं और उनका जन्म भी यहीं हुआ है। शाह रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में रिसर्च हेड के तौर पर भी काम कर चुके हैं। शाह ने ओबामा प्रशासन में 2010-15 के बीच यूनाइटेज स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डिपार्टमेंट(यूएसएआईडी) में 16वें प्रशासक के तौर पर भी काम किया किया।

Home / world / America / भारतीय मूल के राज शाह पर ट्रंप ने जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो