script‘सीरिया में तीसरा विश्व युद्ध कराना चाहती है हिलेरी क्लिंटन’ | Trump says Clinton's Syria plan will lead to thirld world war | Patrika News
अमरीका

‘सीरिया में तीसरा विश्व युद्ध कराना चाहती है हिलेरी क्लिंटन’

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हिलेरी सीरिया में तीसरा विश्व युद्ध करना चाहती है।

Oct 26, 2016 / 01:58 pm

ललित fulara

Donald-Hillary Clinton

Donald-Hillary Clinton

फ्लोरिडा। रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर जमकर निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा कि अगर विदेशे नीति के मामले में हिलेरी क्लिंटन की बातें सुनी तो सीरिया में तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है। हम भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
 
रूस बात नहीं करता, काम करके दिखाता है

ट्रंप ने कहा, हमें ये समझना होगा कि लड़ाई सिर्फ सीरिया से नहीं है, बल्कि इसमें रूस और ईरान भी शामिल हैं। रूस परमाणु शक्ति संपन्न देश है। वो बात नहीं करता, काम करके भी दिखाता है। हिलेरी ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन की जिस तरह से कड़ी आलोचना की है अब उनसे बात नहीं कर पाएंगी।


अमरीका को ISIS के खात्म पर देना चाहिए जोर

ट्रंप ने कहा कि अमरीका को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को समझाने के बजाय इस्लामिक स्टेट के खात्मे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हिलरी ने सीरिया पर नो फ्लाइंग जोन का प्रस्ताव रखा था। जब रिपब्लिकन उम्मीदवारों ने इसका समर्सथन नहीं किया तो हिलेरी ने हमको भी लताड़ा था। ट्रंप ने कहा कि अगर हमारी पार्टी में एकता होगी तो हम हिलेरी से यह चुनाव कभी नहीं हारेंगे। हिलेरी की बात सुनी तो सीरिया में तीसरे विश्व युद्द के लिए तैयार रहना चाहिए। गौरतलब है कि अमरीका में 8 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

Home / world / America / ‘सीरिया में तीसरा विश्व युद्ध कराना चाहती है हिलेरी क्लिंटन’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो