scriptलोगों को हैरान कर रही हैं 17 साल के अमेरिकी किशोर की कई उपलब्धियां | This 17 year old american boy have many achievements | Patrika News
अजब गजब

लोगों को हैरान कर रही हैं 17 साल के अमेरिकी किशोर की कई उपलब्धियां

मोशे काई कैवेलिन की उम्र अभी 17 साल है और वो अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है। लेकिन इस उम्र में ही इसकी उपलब्धियां सुनकर हर कोई चौंकने को मजबूर हो जा रहा है।

Nov 05, 2015 / 02:19 pm

मोशे काई कैवेलिन की उम्र अभी 17 साल है और वो अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है। लेकिन इस उम्र में ही इसकी उपलब्धियां सुनकर हर कोई चौंकने को मजबूर हो जा रहा है।
p1
जानिए इसकी उपलब्धियां:


-कैवेलिन ने सिर्फ चार महीने की उम्र में आसमान में उड़ते जेट विमान को देखकर अपना पहला शब्द बोला था। साथ ही उसने मात्र सात साल की उम्र में ही ट्रिगॉनोमेट्री सीख ली थी।

-मोशे काई कैवेलिन ने 11 साल की उम्र में कम्युनिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर लिया, और फिर चार साल बाद लॉस एंजिलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से गणित में स्नातक उपाधि भी हासिल कर ली।
p2
-17 साल की उम्र में ही मोशे काई कैवेलिन के पास दो डिग्रीयां है और वो अब तक दो किताबें भी लिख चुका है। इसके साथ ही कैवेलिन अब नासा में काम कर रहा है।

-इसी साल मोशे काई कैवेलिन ने बोस्टन की ब्रैन्डेइस यूनिवर्सिटी से साइबर सिक्योरिटी में पोस्ट-ग्रेजुएट करने के लिए ऑनलाइन क्लासों में दाखिला लिया, हालांकि हवाई जहाजों और ड्रोन विमानों के लिए निगरानी तकनीक विकसित करने में अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा की मदद करने के दौरान कैवेलिन ने अपने कोर्स को दो सत्रों के लिए टालने का फैसला कर लिया है।

-अमेरिकी कानून के मुताबिक कैवेलिन की उम्र अभी कार चलाने लायक नहीं हुई है, लेकिन कैवेलिन हवाई जहाज चलाना भी जानता है। उसकी इस साल के अंत तक पायलट के तौर पर लाइसेंस हासिल कर लेने की भी योजना है।
इसके बाद

-मोशे के घर पर मार्शल आर्ट टूर्नामेंटों में जीती हुई ट्रॉफियों का भी ढेर लगा हुआ है।
p5
इतनी उपलब्धियों के बावजूद कैवेलिन का कहना है उसकी कहानी कुछ खास नहीं है। उसे उस वक्त बहुत हैरानी हुई, जब नासा से उसे काम की पेशकश हुई, क्योंकि पहले कभी नासा ने कैवेलिन की उम्र का हवाला देकर उसे रिजेक्ट किया था। वो अपनी कार्यों का सारा श्रेय अपने माता-पिता को देता है।
P4
कैवेलिन की मां ताइवानी मूल की महिला हैं, जबकि पिता ब्राज़ील से हैं। दोनों का कहना है कि कैवेलिन की यही खासियत है कि वो हमेशा जल्दी सीखने की कोशिश करता है।

Home / Ajab Gajab / लोगों को हैरान कर रही हैं 17 साल के अमेरिकी किशोर की कई उपलब्धियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो