scriptस्पेस में पहुंचा अमरीकी सेना का गुप्त विमान X-37 B | US Military Launches Secret Space Plane | Patrika News

स्पेस में पहुंचा अमरीकी सेना का गुप्त विमान X-37 B

Published: May 21, 2015 11:51:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

अमरीकी सेना ने अंतरिक्ष में गुप्त विमान एक्स-37 बी भेजा है, जिसमें कोई क्रू मेंबर
नहीं है

Secret Space Plane

Secret Space Plane

फ्लोरिडा। अमरीकी सेना ने अंतरिक्ष में गुप्त विमान एक्स-37 बी भेजा है, जिसमें कोई क्रू मेंबर नहीं है। यह विमान प्रयोग के लिए जरूरी सभी सुविधा व तकनीक से लैस है।

एटलस वी रॉकेट से इसे एयरफोर्स ने लॉन्च किया और अटलांटिक के ऊपर से उड़ान भरते अंतरिक्ष में गया। इसे ड्रोन की तरह नियंत्रित किया जा सकता है। विमान की तरह लैंड कराया जा सकता है। यह रहस्यमयी मिशन कब तक चलेगा इस बारे में अमरीकी वायुसेना ने कुछ नहीं बताया है।

रहस्यमयी ऑपरेशन के बारे में विमान के कक्षा में स्थापित होने के पांच मिनट बाद सार्वजनिक रूप से बताया गया। चौथा अमरीकी अंतरिक्ष विमान है, जिसे सैन्य रिसर्च कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष में भेजा है। पिछले अक्टूबर में एक्स-37 बी लौटा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो