scriptफ्रांस की प्रथम महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर फिर चर्चा में ट्रंप | US president donald Trump made comment on France's first woman | Patrika News

फ्रांस की प्रथम महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर फिर चर्चा में ट्रंप

Published: Jul 14, 2017 02:58:00 pm

Submitted by:

Iftekhar

 फ्रांस के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रथम महिला से कहा कि क्या आप जानती हैं कि आपकी शेप कितनी बेहतरीन है। हालांकि 64 वर्षीय ब्रिजीट ने ट्रंप की टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया।

US president donald Trump in france

US president donald Trump in france

नई दिल्ली। अपने विवादिल बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजीट मैक्रो पर अजीबोगरीब टिप्पणी कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रथम महिला से कहा कि क्या आप जानती हैं कि आपकी शेप कितनी बेहतरीन है। हालांकि 64 वर्षीय ब्रिजीट ने ट्रंप की टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया।

US president donald Trump in france

ब्यूटीफुल कहकर किया संबोधित
दरअसल, फ्रांस की यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति इमैनुअस मैक्रो और ब्रिजीट मैक्रो ने अमरीकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया। इसी दौरान डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिजीट पर यह टिप्पणी की। यही नहीं इसके बाद ट्रंप ने ब्रिजीट को ब्यूटीफुल कह कर भी संबोधित किया। जिस वक्त डोनाल्ड यह कमेंट कर रहे थे उस समय मेलानिया भी उनके पास खड़ी थीं, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। 
US president donald Trump in france

फ्रांस रवाना होने से पहले किया था ट्वीट
फ्रांस रवाना होने से पहले ट्रम्प ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर फ्रांस में बास्ताइल दिवस के सम्मान और प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका के शामिल होने के 100 वर्ष पूरे होने की याद में मनाए जा रहे समारोह की तैयारी में हूं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो