scriptव्हाइट हाउस की रेस हुई कड़ी, ट्रम्प पर हिलेरी की 6 अंक की बढ़त | US President elections : Hillary ahead of just 6 points from Trump | Patrika News
अमरीका

व्हाइट हाउस की रेस हुई कड़ी, ट्रम्प पर हिलेरी की 6 अंक की बढ़त

फिलहाल हिलेरी ट्रंप से केवल 6 अंक ही आगे हैं, जबकि इस महीने की शुरुआत में उन्हें 13 अंकों की बढ़त हासिल थी

Aug 31, 2016 / 03:27 pm

अमनप्रीत कौर

Hillary Clinton Donald Trump

Hillary Clinton Donald Trump

वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर किए गए ताजा सर्वेक्षण के अनुसार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प पर अब भी बढ़त बनाए हुए हैं, हालंकि दोनों के बीच अब फासला कम होता नजर आ रहा है। फिलहाल हिलेरी ट्रंप से केवल 6 अंक ही आगे हैं, जबकि इस महीने की शुरुआत में उन्हें 13 अंकों की बढ़त हासिल थी।

एनबीसी न्यूज सर्वे मंकी वीकली द्वारा आज जारी चुनाव सर्वेक्षण के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार हिलेरी के पास पंजीकृत मतदाताओं के 48 फीसदी का समर्थन प्राप्त है जबकि रिपब्लिकन ट्रम्प के पक्ष में 42 फीसदी मतदाता हैं।

पिछले हफ्ते हिलेरी को ट्रम्प पर आठ अंक की जबकि अगस्त की शुरूआत में उन्हें 13 अंक की बढ़त हासिल थी। पिछले एक हफ्ते में यह अंतर कम हुआ है।

वहीं, ट्रम्प ने अपनी चुनाव प्रचार टीम में नयी नियुक्तियां की हैं जिनका उद्देश्य उनके चुनाव प्रचार को कारोबार की तेजी प्रदान करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव आठ नवंबर को होने हैं।

Home / world / America / व्हाइट हाउस की रेस हुई कड़ी, ट्रम्प पर हिलेरी की 6 अंक की बढ़त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो