scriptविकीलीक्स ने ओबामा के निजी मेल किए सार्वजनिक | WikiLeaks reveals President Barack Obama's personal email address | Patrika News

विकीलीक्स ने ओबामा के निजी मेल किए सार्वजनिक

Published: Oct 22, 2016 10:22:00 am

Submitted by:

ललित fulara

विकीलीक्स ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के कई निजी मेल सार्वजनिक कर दिया हैं।

Barack Obama

Barack Obama

वॉशिंगटन। विकीलीक्स ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के कई निजी मेल सार्वजनिक कर दिया हैं। विकीलीक्स ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले विकीलीक्स डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के भी कई गोपनीय मेल सार्वजनिक कर चुका है।

विकीलीक्स ओबामा को लेकर कर सकता है और खुलासे

विकीलीक्स ने ट्वीट में लिखा, गुप्त पतों के जरिए भेजे गए ओबामा के मेल की पहली खेप का खुलासा किया गया है। कयास लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में विकीलीक्स ओबामा के और भी मेल सार्वजनिक कर सकता है। विकीलीक्स ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए ओबामा के मेल सार्वजनिक करने की बात की पुष्टि की है।

अमरीका ने रूस पर लगाया आरोप
हालांकि, अभी तक व्हाइट हाउस की ओबामा के मेल सार्वजनिक होने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई है। खुफिया अधिकारियों का मानना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित ई-मेल को सार्वजनिक करने के पीछे रूस की साजिश है।सार्वजनिक मेल में एक 4 नवंबर 2008 का है। इस दिन अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव था।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो