scriptनहीं चला UN की ‘वंडर वुमन’ का जादू; छोटे कपड़ों को लेकर विरोध शुरू | Wonder Woman made honorary UN ambassador despite protests against choice of fictional heroine | Patrika News

नहीं चला UN की ‘वंडर वुमन’ का जादू; छोटे कपड़ों को लेकर विरोध शुरू

Published: Oct 22, 2016 01:08:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

 ‘वंडर वुमन’ को संयुक्त राष्ट्र के मानक राजदूत बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है।

Wonder Woman

Wonder Woman

न्यूयॉर्क। कॉमिक करैक्टर ‘वंडर वुमन’ को संयुक्त राष्ट्र के मानक राजदूत बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र को कॉमिक करैक्टर की बजाय महिलाओं को असल में राजदूत बनाना चाहिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र ने अमरीका के प्रसिद्ध कॉमिक करैक्टर को अपना राजदूत बनाया है।


संयुक्त राष्ट्र ने इस कॉमिक कैरेक्टर को बनाया अपना विशेष दूत, जानिए क्यों हो रहा विरोध



पहनावे की वजह से वंडर वुमन का विरोध

‘वंडर वुमन’ कॉमिक चरित्र है। यह कॉमिक 75 सालों से प्रकाशित हो रही है। 1970 के दशक में इसपर टीवी सीरीज और फिल्म भी बनी है। विरोध कर रहे लोग इस कॉमिक करैक्टर के पहनावे पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि क्या पता दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले लोग इतने कम कपड़े पहने वाली किसी कॉमिक करैक्टर को महिला सशक्तिकरण के अगुवा के रूप में न स्वीकार करे।




पिटीशन पर 1100 लोगों ने किए साइन

इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र के एक कर्मचारी ने ऑनलाइन पिटीशन डाली है। इस पिटीशन पर शुक्रवार तक 1100 लोग साइन कर चुके हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि बेहद छोटे कपड़ों वाली एक काल्पनिक कॉमिक बुक चरित्र जो राजदूत बनाकरस संयुक्त राष्ट्र क्या महिलाओं व लड़कियों को वह संदेश दे पाएगा, जो देना चाहता है।


Actors Gal Gadot and Lynda Carter attend the Wonder Woman UN Ambassador Ceremony at United Nation


 संयुक्त राष्ट्र वंडर वुमन से पहले भी कई काल्पनिक चरित्रों को एंबेसडर बना चुका है। 1998 में ‘विनी द पूह’ को दोस्ती और 2009 में ‘टिंकर बेल’ को हरियाली के लिए एंबेसडर बनाया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो