script

अब टैक्स भरने वाले नहीं होंगे परेशान, सरकार ने लॉन्च किया ‘आयकर सेतु’ एप

Published: Jul 11, 2017 10:04:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

आयकर सेतु ई—सर्विस का डेस्कटॉप वर्जन के साथ ही एंड्रायड एप भी जारी किया गया है

Aaykar Setu for Tax Payers

Aaykar Setu for Tax Payers

नई दिल्ली। टैक्स भरने वालों को अब किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टैक्स भरने वालों के लिए ‘आयकर सेतु’ ई-प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह आयकर विभाग की एक पहल है जिससे टैक्स भरना बहुत ही आसान हो जाएगा। इसको टैक्स देने वालो के साथ सीधे संपर्क करने और जरुरी टैक्स सर्विसेज के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जारी किया गया है।




टैक्स देने वालों से सीधा संवाद
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि मंत्री जेटली ने नई सर्विस ‘आयकर सेतु’ लॉन्च किया है। यह इनकम टैक्स विभाग की टैक्स देने वालों से सीधे संवाद करने के लिए एक पहल है। इस पोर्टल पर करदाताओं को कर से संबंधित विभिन्न तरह की जानकारियां मिलेंगी।


यह भी पढ़ें
PM मोदी के भीम एप से करें कमाई, अब रेफर और यूज करने पर मिलेंगे इतने पैसे



डेस्कटॉप और एप वर्जन में जारी
आयकर सेतु ई—सर्विस को डेस्कटॉप वर्जन के साथ ही एंड्रायड एप के रूप में भी जारी किया गया है। एप के जरिए मोबाइल पर इसे देखने का अनुभव भी बेहतर है। इस एप पर और डेस्कटॉप वर्जन पर करदाताओं को आयकर से संबंधित सभी तरह के बदलाव और महत्वपूर्ण तारीखों, फार्म और अधिसूचना की जानकारियां मिलेंगी। इतना ही नहीं बल्कि कर देने वाले इसकी एसएमएस अलर्ट सेवा भी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘आयकर सेतु’ मॉडयूल पर अपना फोन नंबर देना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो