scriptगूगल हेल्थ कार्ड सर्विस अब भारत में भी, मिलेगी 431 बीमारियों की जानकारी | google health card service starts in India | Patrika News

गूगल हेल्थ कार्ड सर्विस अब भारत में भी, मिलेगी 431 बीमारियों की जानकारी

Published: Apr 08, 2016 02:21:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

यूएस और ब्राजील के बाद गूगल हेल्थ कार्ड सर्विस प्राप्त करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश

Google Health Card

Google Health Card

नई दिल्ली। गूगल ने अपनी Health Card अब भारत में भी शुरू की है। इस सर्विस को डेस्कटॉप और स्मार्टफोन्स दोनों के लिए यूज किया जा सकेगा। गूगल अपनी इस सर्विस के सहयोग के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ करार किया है। अमरीका और ब्राजील के बाद गूगल यह सर्विस प्राप्त करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश है। गूगल की यह सर्विस अमरीका में पहले से है तथा इसे ब्राजील में भी हाल ही में लॉन्च किया गया है।

गूगल पर 20 में से 1 सर्च हेल्थ पर
गूगल के सिनियर प्रोडक्ट मैनेजर प्रेम रामास्वामी मुताबिक दुनिया भर से गूगल सर्च इंजन पर हेल्थ से सबंधित सर्च किए जाते हैं। उनके मुताबिक गूगल पर प्रत्युक 20 सर्च में से 1 सर्च हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर होती है।

431 बीमारियों की मिलेगी जानकारी
भारत में Google Health Card 431 बीमारियों के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा। फिलहाल इस सर्विस को अंग्रेजी और हिंदी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन आने वाले समय में दूसरी भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा। गूगल ने इसके लिए एआईआईएमएस और दूसरे हॉस्पिटल्स के साथ करार किया है। गूगल ने हेल्थ से जुड़े ज्यादातर कंटेंट्स को अपोलो हॉस्पिटल्स और कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर रिव्यू किए हैं।

navratri-special-mobile-apps-with-poojan-arti-wallpapers-ringtones-1262835/” target=”_blank”>नवरात्र में आपके काफी काम आएंगे ये फ्री के मोबाइल एप

हाई क्वालिटी के फोटोज के जरिए समझाया जाएगा
गूगल हेल्थ कार्ड्स के जरिए हेल्थ से जुड़े सवालों के जवाब हाई क्वालिटी फोटोज के जरिए भी दिए जाएंगे जिससे की यूजर्स को समझने में आसानी होगा। हालांकि इस सर्विस की लॉन्चिंग पर गूगल ने यह भी कहा है कि ये हेल्थ कार्ड्स गाइडलाइन्स की तरह काम करेंगे इसके जरिए किसी बीमारी का इलाज नहीं किया जा सकता।

कम इंटरनेट खर्च में देगा जानकारी
गूगल ने भारत के लिए लाइट कार्ड्स भी शुरू किया है जो कम डेटा यूज में भी हेल्थ से जुड़े सवालों के बारे में जानकारी देगा। कंपनी का मकसद इन कार्ड्स में ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा बीमारियों का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो