script

गूगल ने बदला अपना लोगो, क्या आपने देखा!

Published: Sep 02, 2015 08:33:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

अब तक के सबसे बड़े बदलाव और नए डिजाइन वाला यह लोगो गूगल के सभी प्रोडक्ट्स पर दिखाई देगा

Google logo

Google logo

नई दिल्ली। भारतीय मूल के सुन्दर पिचई गूगल सीईओ बनने बाद गूगल में बदलाव आने शुरू हो चुके हैं। एल्फाबेट कंपनी के नेतृत्व में शुरू करते हुए गूगल ने सबसे पहले अपना लोगो बदला है। गूगल ने पिछले 17 सालों में कई सारे बदलाव किए हैं, लेकिन उसके लोगो में यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है जिसे बिल्कुल नए डिजाइन में बनाया गया है।




चार रंगों वाले 3डी लेटर
गूगल के नए लोगो में चार रंगों वाले 3डी लेटर्स का इस्तेमाल किया गया है। इनमें दो अक्षर नीले, दो लाल, एक पीला और एक हरा लेटर है। इसके अलावा कंपनी ने गूगल में सबसे बाद में आने वाले लेटर “ई” को थोड़ा टेडा किया है।




सभी प्रोडक्टस पर देगा दिखाई
गूगल ने अपने इस नए लोगो में बदलाव का वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि पिछले 17 सालों में गूगल ने क्या-क्या बदलाव किए हैं।



गूगल क्रोम में आए बदलाव
लोगो में बदलाव कि साथ गूगल ने 1 सितंबर से अपने क्रोम ब्राउजर में भी बदलाव किए हैं। कंपनी ने क्रोम चलने वाले फ्लेश कंटेंट जिनमें एड आदि शामिल हैं को अब बाय डिफाल्ड ब्लॉक कर दिया है।

देखें वीडियो-


ट्रेंडिंग वीडियो