scriptबंद हो चुकी है गूगल की ये 4 खास सर्विस, क्या आपको पता है | Google shut down Compare Hangouts on Air Nexus Picasa | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

बंद हो चुकी है गूगल की ये 4 खास सर्विस, क्या आपको पता है

Google ने अपनी कई सर्विसेज को बंद कर दिया है। 

Nov 27, 2016 / 02:36 pm

Anil Kumar

google

google

नई दिल्ली। टेक जाइंट गूगल आए दिन कई तरह की नई सर्विसेज देता जा रहा है, लेकिन समय साथ इस कंपनी ने अपनी कई सर्विसेज को भी बंद कर दिया है। इनमें गूगल वो सर्विसेज शामिल हैं जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन्हीं सर्विसेज के बारे में जो गूगल ने हाल ही में बंद की है।

Google Compare
गूगल ने यह सेवा 2015 में ही शुरू की थी। Google Compare गूगल की ऐसी सर्विस थी है जिसमें आप कई चीजों की जानकारियों को एक दूसरे से कंपयेर कर सकते थे। इस सर्विस के तहत आप बीमा, ऑटो समेत कई सारे उत्पादों के बीच तुलना कर सकते थे। लेकिन गूगल ने अब इस सर्विस को बंद कर दिया है।

Google Hangouts on Air
यह भी गूगल की एक अहम सर्विस थी जिसे कंपनी ने इसी साल बंद कर दिया। अब आप गूगल हैंगआउट की जगह लाइव के लिए यू-ट्यूब का यूज कर सकते हैं।

Google Nexus
हाल ही में बंद होने वाली गूगल की तीसरी सर्विस नेक्सस स्मार्टफोन है। नेक्सस स्मार्टफोन्स को बनाने की सर्विस गूगल ने 2010 में शुरू की थी। अपने समय में बहुत ही पॉपुलर हुए गूगल नेक्सस स्मार्टफोन्स को अब कंपनी ने बनाना बंद कर दिया है। इसके बाद गूगल ने नए पिक्सल फोन बनाने की सर्विस शुरू की है जिसके तहत हाल ही में पिक्सल तथा पिक्सल एक्सल इन दो मॉडल्स को पेश किया है।

Google Picasa
फोटोज के लिए एडिटिंग से लेकर कई तरह की सर्विस मुहैया कराने वाली गूगल की पॉपुलर सर्विस पिकासा को कंपनी ने इस साल शुरूआत में ही बंद कर दिया था। गूगल ने इसे बंद करते हुए कहा कि अब हम गूगल फोटोज में ही एकीकृत सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है।

Home / Gadgets / Apps / बंद हो चुकी है गूगल की ये 4 खास सर्विस, क्या आपको पता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो