scriptसावधान! इस मालवेयर ने हैक किए 10 लाख से ज्यादा गूगल अकाउंट | Gooligan malware attacks on 1 million google accounts | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

सावधान! इस मालवेयर ने हैक किए 10 लाख से ज्यादा गूगल अकाउंट

गूलीगन नाम से आया यह मालवेयर एंड्रायड स्मार्टफोन्स को निशाना बनाता है

Dec 01, 2016 / 03:33 pm

Anil Kumar

Gooligan malware

Gooligan malware

नई दिल्ली। मालवेयर एक ऐसी चीज होती है जिसका ज्यादा यूज कंप्यूटर से संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए किया जाता है। मालवेयर धीरे-धीरे यूजर्स के कंप्यूटर या गैजेट को धीमा करता है। इसके बाद वह यूजर्स के जानकारी के बिना उनके ईमेल खाते से जाली ईमेल भी भेज सकता है। सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट साफ्टवेयर टेक्नोलाजीज ने हाल ही में गूलीगन मालवेयर के बारे में पता लगाया है। इस फर्म का कहना है एंड्रायड मालवेयर गूलीगन ने गूगल के 10 लाख से ज्यादा अकाउंट हैक कर लिए है।

ऐसे स्मार्टफोन्स को बनाता है निशाना
चेक प्वाइंट का कहना है कि गूलीगन एंड्रायड मालवेयर का एक नया संस्करण है। यह एंड्रॉयड 4.0 और 5.0 पर चल रहें 74 प्रतिशत मोबाइल डिवाइस को अपना निशाना बना रहा है। इस मालवेयर के जरिए जीमेल, गूगल फोटो, गूगल प्ले व गूगल डाक्स यूजर्स की जानकारी चुराई जा सकती है। हालांकि फिलहाल गूगल ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

इतनी डिवाइस में कर चुका घुसपैठ
चेक प्वाइंट के मुताबिक पिछले साल रिसर्चर द्वारा Gooligan कोड को खोजा गया था। मालवेयर के नए वेरिएंट ने अगस्त 2016 में 13,000 डिवाइसिस अपनी जद में लिया था। इनमें से 57 प्रतिशत डिवाइस यूजर्स एशिया और 9 प्रतिशत यूरोप के थे।

Home / Gadgets / Apps / सावधान! इस मालवेयर ने हैक किए 10 लाख से ज्यादा गूगल अकाउंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो