script

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने लॉन्च किया GST Rate Finder एप, ऐसे करें यूज

Published: Jul 08, 2017 04:38:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

GST Rate Finder एप को केंद्रिय वित्त मंत्री ने लॉन्च किया है जिससे टैक्स की जानकारी मिलती है

GST Rate Finder

GST Rate Finder

नई दिल्ली। 1 जुलाई को पूरे देश में जीएसटी लागू किया जा चुका है। इसके बाद केंद्र सरकार ने अब आम लोगों और व्यापारियों को GST के बारे में सही जानकारी देने वाला एप GST Rate Finder लॉन्च किया है। इस एप को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया है।



ऐसे चलेगा टैक्स का पता
GST Rate Finder एप की मदद से आप किसी भी चीज पर लगने वाले जीएसटी की सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसे (गूगल प्ले स्टोर) Google Play Store पर Download के लिए उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही इसे एपल आईओएस व विंडोज के लिए भी जारी किया जा रहा है। गूगले प्ले स्टोर पर आप इसे GST Rate Finder लिखकर सर्च कर डाउनलोड कर सकते हैं।



ऐसे करें यूज
GST Rate Finder Download करने के बाद इसे ओपन करने पर आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे। इनमें पहला ऑप्शन (टैक्स ऑन गुड्स) Tax on Goods का है जिसमें 0 से लेकर 28 फीसदी जीएसटी की लिस्ट है। इसमें आप कैटेगरी में जाएंगे वहां आपको उन प्रोडक्ट्स की जानकारी मिल जाएगी जिन पर जीएसटी लगा है। इसके अलावा 0 प्रतिशत जीएसटी वाले आॅप्शन पर जाएंगे तो उन सभी प्रोडक्ट्स की लिस्ट जाएगी जिन पर टैक्स नहीं लगा।


यह भी पढ़ें
खुशखबरी! इन मोबाइल रिचार्ज पर नहीं लगेगा GST टैक्स, जानिए क्यों




सर्च का आॅप्शन भी है
GST Rate Finder एप में दूसरा ऑप्शन (सर्विस टैक्स रेट) Service Tax Rate का है। इसके अलावा तीसरा ऑप्शन (इंफॉर्मेशन) Information का है। इस पर क्लिक करने आप जीएसटी वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे। यहां पर आपको और भी जानकारियां मिलेंगी। इतना ही नहीं बल्कि इस एप में (सर्च) Search का ऑप्शन भी दिया गया है जिससे आप सीधे ही चीजों को सर्च कर उनका GST Rate देख सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो