scriptTwitter को भारत से नए जीवन की उम्मीद, जारी की 6 भाषाओं में ट्वीट की सर्विस | Twitter Hopes growth in India, launches in 6 Indian languages | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

Twitter को भारत से नए जीवन की उम्मीद, जारी की 6 भाषाओं में ट्वीट की सर्विस

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter की गति ठहर गई है, लेकिन उसें भारत दे सकता है नई रफ्तार

May 05, 2016 / 11:45 am

Anil Kumar

twitter

twitter

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter के यूजर्स की गति ठहर सी गई है जिसकी वजह से कंपनी के राजस्व में भारी गिरावट आ चुकी है। अब इसके खत्म होने की भविष्यवाणी की जाने लगी है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ट्विटर में अभी बहुत जान बाकी है और सैन फ्रांसिसको की इस कंपनी को भारत में दोबारा जीवन मिल सकता है।

31 करोड़ यूजर्स
ट्विटर के दुनिया भर में 31 करोड़ यूजर्स हैं जिनमें से भारत में करीब 2.3 लाख यूजर्स हैं। ट्विटन ने अब अब 6 भारतीय भाषाओं में ट्वीट करने की सर्विस भी जारी की है। इनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी और तमिल शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने न सिर्फ हिन्दी में हैशटैग जारी किया है बल्कि अब मराठी, संस्कृत, बंगाली, असमिया, पंजाबी, गुजराती, ओडिय़ा, तमिल, तेलेगु, मलयालम और कन्नड़ समेत नेपाली में भी हैशटैग बनाया जा सकता है।


भारतीयों को होगा बोलबाला
ट्विटर का कहना है कि उसें उम्मीद है कि एक दिन ऐसा आएगा जब ट्विटर के ट्रेंड में भारतीय भाषाओं का बोलबाला होगा। अगर ट्विटर के प्रबंधक ऐसी उम्मीद करते हैं तो उन्हें भारत के विशाल उपभोक्ता आधार को जोडऩे के लिए ट्विटर को महज ब्रेकिंग न्यूज की वेबसाइट से बढ़ाकर संपूर्ण सोशल मीडिया के रूप में बदलना होगा। ऐसा विशेषज्ञों का मानना है।

अलग से लगेगा सर्वर
विशेषज्ञों का कहना है कि ट्विटर भारत की स्थानीय भाषाओं जैसे हिन्दी आदि के प्रयोक्ताओं को ध्यान में रखकर यहां के लिए अलग से सर्वर लगाने की योजना बना रही है। वे भारत से बहुत उम्मीद लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि कंपनी भारत को शीर्ष प्राथमिकता देती है तो ट्विटर धीरे से लेकिन मजबूती से आगे बढ़ेगा और अगले एक-दो सालों में उनके यूजर्स का आधार काफी बढ़ सकता है।

Home / Gadgets / Apps / Twitter को भारत से नए जीवन की उम्मीद, जारी की 6 भाषाओं में ट्वीट की सर्विस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो