scriptव्हाट्सएप पर आ रहे ये 5 नए फीचर्स, गाने भी कर पाएंगे शेयर | Whatsapp to add 5 new features | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

व्हाट्सएप पर आ रहे ये 5 नए फीचर्स, गाने भी कर पाएंगे शेयर

व्हाट्सएप पर आ रहे 5 फीचर्स में म्युजिक शेयरिंग, बड़ी साइज के इमोजी
ऑइकन, पब्लिक ग्रुप, ग्रुप इनवाइट और मेंशन्स शामिल हैं…

Jun 25, 2016 / 04:32 pm

पवन राणा

Whatsapp Features and utilities

Whatsapp Features and utilities

नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर जल्द ही 5 नए फीचर्स पेश किए जाएंगे। इन फीचर्स की टेस्टिंग जारी है। सबसे पहले इन्हें एप्पल डिवाइसेज पर लांच किया जाएगा और इसके बाद एंड्रायॅड पर। नए फीचर्स आप नए व्हाट्सएप अपडेट में ले पाएंगे। व्हाट्सएप पर आ रहे 5 फीचर्स में म्युजिक शेयरिंग, बड़ी साइज के इमोजी ऑइकन, पब्लिक ग्रुप, ग्रुप इनवाइट और मेंशन्स शामिल हैं। इन सभी फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है। आइए जानते हैं इन सबके बारे में:

म्युजिक शेयरिंग: अब तक आप ऑडियो, वीडियो और इमेज शेयर कर पा रहे थे लेकिन अब जल्द ही म्युजिक भी शेयर कर पाएंगे। जैसे ही आप अपने मित्रों के साथ म्युजिक शेयर करेंगे, इस पर म्युजिक का ऑइकन शो होने लगेगा। इस म्युजिक फाइल को आप लोकल मैमोरी में भी रख पाएंगे।

बड़ी साइज के इमोजी: एप्पल ने हाल ही में अपने प्रोडक्टस में बड़ी साइज के इमोजी पेश किए हैं। इसी को देखते हुए व्हाट्सएप ने भी तैयारी कर ली है। नए इमोजी फेसबुक चैट में जितने बड़े दिखते हैं उसे थोड़े ही छोटे होंगे।

पब्लिक ग्रुप: अभी आप जो ग्रुप बनाते हैँ वे केवल आपके मित्रों को ही दिखाई देते हैं। वे भी तब ही उसे देख पाते हैं जब वे उस ग्रुप में हों। अब ऐसे ग्रुप भी बनाए जा सकेंगे जो सबके लिए उपलब्ध हों।

ग्रुप इनवाइट: इस फीचर की सहायता से आप लोगों को लिंक भेजकर ग्रुप में जुडऩे का आमंत्रण दे सकते हैं। इससे पहले ग्रुप में इनवाइट का तरीका सीधे नंबर एड करना ही था।

मेंशन्स: फेसबुक की तरह ही अब व्हाट्सएप पर भी लोगों को टैग किया जा सकेगा। इसे मेंशन कहा जाएगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा जो ग्रुप में अपनी बात कहते तो हैं पर कई बार संदर्भ पता नहीं चलता।

Home / Gadgets / Apps / व्हाट्सएप पर आ रहे ये 5 नए फीचर्स, गाने भी कर पाएंगे शेयर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो