scriptबेरीकेट्स लगाए, जाम से मिली मुक्ति | Berikets planted liberation from jam | Patrika News

बेरीकेट्स लगाए, जाम से मिली मुक्ति

locationअशोकनगरPublished: Dec 09, 2016 11:19:00 pm

Submitted by:

praveen

एफओबी के दोनों ओर यातायात पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर डिवाईडेशन कर दिया है।

   इसके बाद शुक्रवार को दिन भर जाम नहीं लगा। 

Berikets, jams discharge

Berikets, jams discharge

अशोकनगर. एफओबी के दोनों ओर यातायात पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर डिवाईडेशन कर दिया है।
इसके बाद शुक्रवार को दिन भर जाम नहीं लगा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं दोनों ओर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरआई रंजीतसिंह ने गुरुवार को पुल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थीं।

इसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे नए बेरीकेट्स पुल के दोनों सिरों पर लगाकर रोड को डिवाइड किया गया। ताकि एक साइड से लोग चढ़ें और दूसरी साइड से उतरें। ऐसा करते ही यातायात में सुधार आया है और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पुल पर रुक गई है। अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद सिरों पर यातायात व वाहन चालकों को संभालना भी आसान हुआ है। यदि यह व्यवस्था कारगर होती है तो पुल पर जाम से निजात मिल जाएगी।

नीचे अभी भी समस्या
पुल के नीचे अभी भी समस्या बनी हुई है। इसका कारण सड़क का अधूरा निर्माण और बिजली के खंभे न हटना है। यातायात अवरुद्ध होने के साथ ही यहां हादसों का डर भी बना हुआ है। लेकिन खंभों को हटाने पर जिम्मेदार विभाग अब भी मौन साधे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो