scriptरिमझिम के दौर से फिर तर हुआ जिले का आंचल | Eastern border of the district through a drizzling again | Patrika News
अशोकनगर

रिमझिम के दौर से फिर तर हुआ जिले का आंचल

अशोकनगर. चार दिन थमने के बाद
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात से जिले भर में बारिश का दौर फिर से शुरू
हो गया। शुक्रवार को दिन भर लगातार कभी तेज कभी धीमी बारिश होती रही।

अशोकनगरAug 19, 2016 / 10:59 pm

praveen

ashoknagar

ashoknagar

अशोकनगर. चार दिन थमने के बाद गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात से जिले भर में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। शुक्रवार को दिन भर लगातार कभी तेज कभी धीमी बारिश होती रही। इसके कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। निचली बस्तियों में पानी भर गया और कई गांवों का रास्ता रुक गया।

शुक्रवार को रात में करीब 3.00 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। रात में रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार को भी दिन भर बारिश होती रही। झमाझम बारिश ने पूरे जिले को तर कर दिया। तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। तीन दिन बाद हुई बारिश को लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं किसानों की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है। खेतों में दोबारा पानी भर गया। पानी न सूख पाने के कारण फसल गलने का खतरा तो है ही, किसान निंदाई भी नहीं कर पा हरे हैं। इसके कारण फसल के साथ खरपतवार भी खेतों में खड़ी है।

बारिश से शहर की अंदरूनी सड़कों पर घंटों पानी भरा रहा। थाने के सामने सड़क तालाब में तब्दील हो गई। शहर की सभी निचली बस्तियों शंकर कॉलोनी, छह घरा कॉलोनी, नौघरा कॉलोनी, त्रिलोकपुरी कॉलोनी, हिरियन के टपरा, कछियाना मोहल्ला, ऊर्जा कॉलोनी, नहर कॉलोनी, छैला बाग रोड स्थित बस्ती, आजाद मोहल्ला, यादव कॉलोनी, कबीरा रोड, माता मंदिर रोड, दुर्गा कॉलोनी, फुले कॉलोनी, पूजा कॉलोनी, नई आबादी, छैला बाग सहित अन्य बस्तियों में पानी भर गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो