scriptकिसान और व्यापारी भिड़े, 15 मिनट बंद रही नीलामी | Farmers and traders clashed auctions off 15 minutes | Patrika News

किसान और व्यापारी भिड़े, 15 मिनट बंद रही नीलामी

locationअशोकनगरPublished: Dec 07, 2016 07:15:00 am

Submitted by:

praveen

अशोकनगर. कृषि उपज मंडी में मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे किसान व व्यापारी आपस में भिड़ गए। इसके कारण मंडी में नीलामी लगभग 15 मिनट तक बंद रही। बोली

farmers' market

farmers’ market

अशोकनगर. कृषि उपज मंडी में मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे किसान व व्यापारी आपस में भिड़ गए। इसके कारण मंडी में नीलामी लगभग 15 मिनट तक बंद रही। बोली लगाने के बाद ट्रॉली लेने से मना करने पर किसान भड़क गए और एक अन्य व्यापारी से उलझ पड़े। जानकारी के अनुसार सेमरा पहाड़ निवासी किसान रामसिंह सोयाबीन की ट्राली लेकर आया था। डाक के दौरान व्यापारी पवन-सुनील ने 2825 रुपए की बोली लगाकर ट्राली से दूर हो गए। पूछने पर कहने लगे कि ये बोली उनकी नहीं है। इस पर किसान भड़क गए और वहीं खड़े दूसरे व्यापारी प्रदीप जैन धुर्रा से विवाद कर गाली-गलौज करने लगे। पांच-छह किसान इकट्ठे होकर मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर व्यापारियों ने नीलामी रोक दी। इसके बाद किसानों व अन्य व्यापारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। गल्ला व्यापारी बाबूलाल चक्रेश कुमार ने उक्त किसान की उपज 2825 रुपए में ले ली और विवाद को निबटाया। छोटी सी गलत फहमी के कारण मंडी में जमकर हंगामा हुआ।

हो रही है अच्छी आवक
इस समय मंडी में उपज की अच्छी आवक हो रही है।बड़ी संख्या में किसान मंडी में पहुंच रहे हैं।सुबह के समय अधिक भीड़ रहती है।जिसके कारण मंडी मेंं यातायात प्रभावित होने के साथ ही किसानों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की आवक से शहर में भी भीड़ बढ़ गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो