scriptफुटओवर ब्रिज पर दौड़ रहे चार पहिया वाहन | Four wheelers running on Footover Bridge | Patrika News

फुटओवर ब्रिज पर दौड़ रहे चार पहिया वाहन

locationअशोकनगरPublished: Jul 25, 2017 11:37:00 pm

Submitted by:

praveen

 अशोकनगर. नगर के बीचों-बीच बने
फुट ओवर ब्रिज से चार पहिया वाहनों का निकलना बदस्तूर जारी है। जबकि यह पुल
केवल पैदल लोगों सहित दो व तिपहिया वाहनों के लिए है।

Ashoknagar, FOB, traffic police, big vehicle bans,

Ashoknagar, FOB, traffic police, big vehicle bans,

 अशोकनगर. नगर के बीचों-बीच बने फुट ओवर ब्रिज से चार पहिया वाहनों का निकलना बदस्तूर जारी है। जबकि यह पुल केवल पैदल लोगों सहित दो व तिपहिया वाहनों के लिए है। इसके बावजूद इस पर से सरकारी अधिकारियों व नेताओं के वाहन भी गुजरते हैं। जिस पर सांसद सिंधिया भी नाराजगी जता चुके हैं।

एफओबी पर प्रतिदिन चार पहिया वाहनों के साथ ही ट्रेक्टर-ट्राली भी दौड़ते नजर आते हैं। इसके कारण पुल पर अक्सर जाम लगता है। कई बार यातायात पुलिस के जवानों को तैनात कर चार पहिया वाहनों को पुल पर जाने से रोकने का प्रयास भी किया गया।लेकिन पुलिसकर्मियों के हटते हुए वाहन चालक अपने वाहन पुल पर चढ़ा देते हैं। मंगलवार को भी यहां से बड़ी संख्या मे चार पहिया वाहन गुजरे, जिनमें सरकारी वाहन भी शामिल थे।

सिंधिया ने जताई थी नाराजगी
हाल ही जिले के दौरे पर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एफओबी पर चार पहिया वाहन निकलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि निर्माण चार पहिया वाहनों के वजन के हिसाब से नहीं किया गया है। इसे किसी भी वीआईपी के लिए खोल दिया जाता है, जो गलत है। इस पर डिवाइडर व हाइट के लिए खंभे लगाए जाने चाहिए। यदि कोई घटना होती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो