scriptचेन पुलिंग: पथराव कर ट्रेन मेंं लूट का प्रयास | Pulling Chen: I'm stone train robbery attempt | Patrika News
अशोकनगर

चेन पुलिंग: पथराव कर ट्रेन मेंं लूट का प्रयास

अशोकनगर. हिनौतिया रेलवे स्टेशन
पर करीब आधा दर्जन लोगों ने नागदा-बीना ट्रेन पर पथराव कर लूट-पाट करने का
प्रयास किया, लेकिन वे केवल एक यात्री का बैग लेकर भागने में ही सफल हो
सके।

अशोकनगरAug 26, 2016 / 11:13 pm

praveen

Ashoknagar

Ashoknagar

अशोकनगर. हिनौतिया रेलवे स्टेशन पर करीब आधा दर्जन लोगों ने नागदा-बीना ट्रेन पर पथराव कर लूट-पाट करने का प्रयास किया, लेकिन वे केवल एक यात्री का बैग लेकर भागने में ही सफल हो सके। पत्थरबाजी में कुछ यात्रियों को चोट आई है। अशोकनगर निवासी एक यात्री ने शुक्रवार सुबह जीआरपी थाने में घटना की रिपार्ट दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही रात में ही जीआरपी ने स्टेशनों पर सर्चिंग की।

गुरुवार रात नागदा-बीना पैसेंजर ट्रेन रात में करीब 10.00 बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और कुछ ही दूर जाकर माता मंदिर के पास डिब्बे में सवार एक युवक ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। यात्रियों ने बताया कि यहां उसके चार-पांच साथी और ट्रेन में चढ़ गए। हिनौतिया स्टेशन आते ही उनमें से एक ट्रेन में रह गया और बाकी नीचे उतरकर पथराव करने लगे। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे आनन-फानन में खिड़कियां बंद करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को पत्थर लगने से वे घायल भी हो गए। इस गहमागहमी के बीच दो लोग फिर चढ़े और ट्रेन में सवार यात्री शकील खान निवासी छह घरा कॉलोनी का बैग उठाकर ले गए। इसमें पांच ब्लाउज के पीस, कुछ दवाइयां और बीपी नापने की मशीन थी। घटना के समय डिब्बे में आठ-दस यात्री ही सवार थे। यात्रियों ने बताया कि बदमाश पहले ही लूट की पूरी योजना बनाकर आए थे, लेकिन सफल नहीं हो सके।

रेलवे स्टेशन पर नहीं हुई सुनवाई
यात्रियों ने पिपरई रेलवे स्टेशन पर घटना की शिकायत की, लेकिन रेलवे के कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की और अशोकनगर जाकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट करने को कहा। पिपरई रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवान को जब यात्रियों ने घटना बताई, तो उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मैसेज भेजा।

जीआरपी ने की सर्चिंग
सूचना मिलते ही जीआरपी दयोदय एक्सप्रेस टे्रन घटना स्थल पर पहुंची और हिनौतिया, ओर एवं पिपरई रेलवे स्टेशन पर सर्चिंग की। लेकिन आरोपियों को कोईसुराग नहीं लग सका। जीआरपी थाना प्रभारी यशवंतसिंह परमार ने बताया कि बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे। लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी। जीआरपी बदमाशों की तलाश में जुटी है।

स्टाफ की कमी से जूझ रहा जीआरपी
जीआरपी स्टाफ की कमी से भी जूझ रही है। उप थाना अशोकनगर के तहत दस स्टेशन आते हैं और थाने में केवल 15 का स्टाफ है। इनमें से भी 4 पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं। इनमें से दो की तबीयत खराब है। इसके अलावा ट्रेनों में भी जीआरपी के जवान नहीं चलते हैं, इससे चोर-लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
इससे पहले भी अशोकनगर मुंगावली रेल खंड पर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दो साल पहले पिपरई के एक बैंक मैनेजर को गोली मारकर लूटा गया था। हाल ही दो यात्रियों के बैग अज्ञात चोर चुरा कर ले गए,इसकी शिकायत भी जीआरपी से की जा चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो