scriptरेलवे फाटक पर फंसे रहे दो घंटे | Two hours stranded at the railway gate | Patrika News

रेलवे फाटक पर फंसे रहे दो घंटे

locationअशोकनगरPublished: Oct 09, 2015 10:02:00 pm

शहर के बीच स्थित रेलवे
क्रॉसिंग पर जाम अब आम हो गया है। पल-पल पर लगने वाले जाम से लोग परेशान

ashoknagaar

ashoknagaar

अशोकनगर।शहर के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जाम अब आम हो गया है। पल-पल पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हो गए हैं। हालांकि यहां लोग नियमों का पालन न कर खुद ही जाम का कारण बनते हैं। साथ ही रोज लगने वाले रेक और एफओबी निर्माण के कारण भी जाम लग रहा है।


शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे रेलवे फाटक पर भारी संख्या में वाहन फंसे हुए थे। दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा था। लोग गलत साइड से आकर आमने-सामने आकर फंस गए थे।


इसके कारण मुसीबत और अधिक बढ़ गई थी। लोग न तो आगे जा पा रहे थे और न पीछे। करीब दो घंटे तक फाटक पर जाम लगा रहा। धीरे-धीरे कर वाहन निकले ओर जाम खुल सका।

क्या तुम्हें डर नहीं लगता


एक युवक तो इंजन के साथ-साथ ही पटरी के साइड से बाइक लेकर चल रहा था, ताकि उसके पीछे से बाइक निकाल सके। उक्त युवक पर इंजन का चालक भी खीज उठा। चालक ने कहा कि क्यों भाई, तुझे डर नहीं लगता है, मरना चाहता है। ये स्थिति फाटक पर आम हो गई है।

चालक खतरे में डालते हैं जीवन

रेलवे फाटक पर लोग यातायात नियमों की अनदेखी तो करते ही हैं, साथ ही अपनी जान को जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ट्रेन व इंजन के सामने से ही वाहन निकालते हैं। शुक्रवार दोपहर को भी रेक लगने के कारण एक इंजन फाटक पर इधर से उधर चक्कर लगा रहा था। तभी लोग इससे महज चार-पांच फीट दूरी से ही वाहन निकाल रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो