script145 साल के उसियम बहगोतो की एक ही ख्वाहिश, अब मौत आ जाए | 145 old man claims to be the oldest man alive | Patrika News

145 साल के उसियम बहगोतो की एक ही ख्वाहिश, अब मौत आ जाए

Published: Aug 28, 2016 01:31:00 pm

इंडोनेशिया सरकार की ओर से जारी किए गए पहचान पत्र के अनुसार बहगोतो का जन्म 31 दिसंबर 1870 को हुआ था

oldest man

oldest man

जकार्ता। दुनिया के शायद सबसे उम्रदराज व्यक्ति 145 साल के उसियम बहगोतो की अब एक ही इच्छा है, अब उन्हें मौत आ जाए। मौत के इंतजार में उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा चुका है, वे अब पूरे दिन सिर्फ रेडियो सुनते रहते हैं। इंडोनेशिया सरकार की ओर से जारी किए गए पहचान पत्र के अनुसार बहगोतो का जन्म 31 दिसंबर 1870 को हुआ था।

उनकी चार पत्नियां थीं जिनमें से अंतिम पत्नी की मौत 1988 में हो चुकी है। उनके सारे बेटे भी मर चुके हैं। अब वह अपने पोतों और परपोतों के साथ रह रहे हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार 122 साल की फ्रांस की महिला जीन कालमेंट सबसे वृद्ध हैं। मध्य जावा के सरागेन सिटीजन का कई टीवी चैनलों ने इंटरव्यू लिया है। वे कहते हैं कि उन्होंने सब देख लिया है अब मर भी जाएं तो कोई गम नहीं होगा।

Oldest man

इंडोनेशिया के रिकॉर्ड ऑफिस ने उनकी जन्मतिथी की पुष्टि कर दी है। हालांकि उनके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज होगा या नहीं अभी इस पर सवाल बना हुआ है। उनकी ही तरह बिना कागजों के अधिक उम्र के लोगों में 171 साल के नाइजीरिया के जेम्स ओलोफिन्तुई और इथोपिया के 163 साल के धाकाबू इब्बा शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो