script

आईएस ने की 300 पूर्व इराकी पुलिसकर्मियों की हत्या

Published: Nov 18, 2016 01:47:00 am

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने तीन सप्ताह पहले 300 पूर्व पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और उन्हें कब्र खोद कर गाड़ दिया। 

ISIS executes  residents

ISIS executes residents

बगदाद। इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने तीन सप्ताह पहले 300 पूर्व पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और उन्हें मोसुल के दक्षिण में हम्माम अल अलील कस्बे के निकट कब्र खोद कर गाड़ दिया। 

यह जानकारी गुरुवार को मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने दी है। स्थानीय लोगों ने संवाददाताओं को उस स्थान को दिखाया जहां आतंकवादियों ने पिछले महीने पूर्व पुलिसकर्मियों को निकटवर्ती गाँवों के 2000 लोगों से अलग कर अपने साथ चलने के लिये विवश किया। 

ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने एक मजदूर के हवाले से बताया कि आतंकवादी 100 से 125 लोगों को चार ट्रकों में ले गये और उन्होंने उनकी हत्या कर कब्र खोद कर उन्हें सामूहिक रूप से गाड़ दिया। इनमें से कुछ पूर्व पुलिसकर्मी थे। 

मजदूर ने बताया कि उसने पूर्व पुलिसकर्मियों पर गोली चलाये जाने और उनके चीखने की आवाज सुनी। 29 अक्टूबर की रात को भी इसी प्रकार की आवाजें सुनी गयी थी। 

ट्रेंडिंग वीडियो