scriptइराक में 42 कैदियों का अपहरण | 42 prisoners abducted in Iraq | Patrika News
एशिया

इराक में 42 कैदियों का अपहरण

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कैदी निर्दोष साबित हो
चुके थे

Sep 02, 2015 / 11:41 am

जमील खान

Kidnap

Kidnap

बगदाद। इराक के सालादीन प्रांत में एक अज्ञात सशस्त्र समूह ने मंगलवार को 42 कैदियों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि कैदियों को बगदाद लाया जा रहा था। रास्ते में काले कपड़े पहने 50 हथियारबंद लोगों ने कैदियों के वाहन को घेर लिया और 42 कैदियों का अपहरण कर लिया।

घटना दुजैल नामक कस्बे के पास हुई। अपहर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से हथियार और संचार उपकरण छीन कर वारदात को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कैदी निर्दोष साबित हो चुके थे। इन पर से आरोप हटाकर इन्हें रिहा किया जाना था। इन कैदियों को दुजैल के पास इराकी सैन्य जेल में रखा गया था। इन्हें सलादीन में आतंकी संगठन इस्लामी स्टेट के खिलाफ अभियान में पकड़ा गया था।

Home / world / Asia / इराक में 42 कैदियों का अपहरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो